फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vocal For Local: नीना गुप्ता ने किया पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन, गांव की महिलाओं से बनवाए स्वेटर्स

Sat, 16 May 2020 06:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नीना गुप्ता और पीएम मोदी - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने भाषण में देश की जनता से अपील की थी कि वे लोकल के लिए वोकल बनने का प्रयास करें। पीएम ने कहा कि न सिर्फ लोकल खरीदें, बल्कि लोकल का प्रचार भी करें। पीएम मोदी की इस मुहिम का असर अब दिखना शुरू हो गया है। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने पीएम मोदी की vocal for local पहल का समर्थन किया है। एक वीडियो साझा करते हुए नीना गुप्ता ने बताया है कि गढ़ मुक्तेश्वर के गांवों में रहने वाली कुछ महिलाओं से उन्होंने स्वेटर बनवाए हैं। इनकी कीमत महज एक रुपये है।
विज्ञापन

3 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram
वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, 'मैंने ये लोकल पिछले 15-20 दिन से शुरू किया। यहां मुक्तेश्वर में गांव में लेडीज हैं जिनके पास इस वक्त कोई काम नहीं है, क्योंकि टूरिस्ट नहीं है। मैंने उनसे ये स्वेटर बनवाए हैं। इस एक स्वेटर की कीमत मुझे सबकुछ मिलाकर 1 हजार रुपये पड़ी। उनको काम मिला है। रोजगार मिला है। मुझे स्वेटर मिला है।'

4 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : Social Media
नीना आगे कहती हैं, 'उन्होंने मोजे बनाए हैं। मैं समझ सकती हूं कि इस साल टूरिस्ट सीजन नहीं होने वाला है तो किसी के यहां कमाई नहीं होने वाली है। मैंने उन लोगों को अपने पति के लिए भी स्वेटर बनाने के लिए दिया है। हाथ से बनी चीजों की बात ही कुछ और होती है।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Neena Gupta - फोटो : Social Media
लोगों ने किया समर्थन
नीना गुप्ता के इस वीडियो के नीचे कई लोगों ने कमेंट कर उनकी सराहना की है। इसके साथ ही कई यूजर्स ने नीना से इन महिलाओं का पता भी मांगा है ताकि वो भी इनकी मदद कर पाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Neena Gupta - फोटो : Social Media
बता दें कि नीना गुप्ता बीते दिनों फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान और पंगा में नजर आई थीं। दोनों फिल्मों में उन्होंने मां का किरदार निभाया था। उनके आने वाली फिल्में '83' और ग्वालियर हैं।

अक्षय कुमार के कजिन सचिन कुमार का निधन, 'कहानी घर घर की' में निभाया था किरदार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें