फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: 'प्यार रातों-रात नफरत में नहीं बदलता', विवियन रिचर्ड्स के साथ संबंधों पर बोलीं नीना गुप्ता

Sat, 22 May 2021 05:56 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के लिए तो सुर्खियां बटोरती ही हैं साथ ही वह अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। नीना हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। जिनमें खासतौर पर शादी, करियर, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों जैसे कई मुद्दे शामिल होते हैं। अपने जीवन में नीना वही करना पसंद करती हैं जो उन्हें सही लगता है। इसके अलावा नीना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। नीना अक्सर अपने जीवन से जुड़े अहम खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में नीना फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में नजर आई हैं जिसमें उनके किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। इसके बाद तो नीना एक के बाद एक इंटरव्यू दे रही हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी और वेस्टइंडीज के क्रिकेट विवियन रिचर्ड्स के साथ संबंधों पर खुलकर बोलीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Neena Gupta and Masaba - फोटो : twitter
नीना ने बताया कि विवियन के प्रति प्यारी की वजह से ही आज मसाबा है, रातों रात प्यार नफरत में नहीं बदलता है। मैंने अपनी बेटी के मन में उसके पिता के लिए कभी नफरत नहीं भरी। हालांकि प्यार को लेकर नीना की राय एकदन अलग है।

 
विज्ञापन

3 of 5
नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स - फोटो : Social media
एक इंटरव्यू के दौरान नीना कहती हैं, 'मेरे पास मसाबा है क्योंकि मैंने विवियन से प्यार किया। और अगर आप किसी से प्यार करते हो तो आप उससे नफरत कैसे कर सकते हो। चाहे आप साथ न रहें या ना रहें, वो धीरे-धीरे पता चलता है। लेकिन आप नफरत नहीं कर सकते। ऐसा  बिल्कुल नहीं होता कि आज प्यार है तो कल अचानक आप नफरत करने लगोगे। ये चीज आप अपनी बेटी के दिमाग में पिता के लिए कैसे भर सकते हैं। मैं ऐसा नहीं चाहती और ऐसा महसूस भी नहीं करती।'

4 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
नीना आगे कहती हैं, 'मैं उसके विचारों को जहरीला क्यों करूं? मेरे दिल में उनके लिए काफी सम्मान है उतना ही वो भी मेरा सम्मान करते हैं। और हमारी बेटी हम दोनों का सम्मान करती है। ये बहुत सामान्य बात है।' बता दें कि नीना वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशन में थीं, जिनसे उनकी बेटी मसाबा गुप्ता हैं। हालांकि विवियन और नीना का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और उनका ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद नीना ने विवेक मेहरा से शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neena gupta - फोटो : instagram
इससे पहले भी नीना अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोल चुकी हैं। उन्होंने अपने अकेलेपन के संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन में अक्सर अकेलापन महसूस किया है। उनका कोई प्रेमी या पति ना होने की वजह से कई सालों तक इस चीज का सामना करना पड़ा है। हालांकि, उस समय उनके पिता ने उनका बहुत साथ दिया था। नीना ने अपने जीवन में अकेलेपन पर बात करते हुए कहा था, 'यह मेरी पूरी जिंदगी में बहुत बार हुआ। क्योंकि कई सालों तक ना मेरा कोई ब्वॉयफ्रेंड और ना ही पति था। सच कहूं तो मेरे पिता ही मेरे ब्वॉयफ्रेंड थे। यह तब हुआ है जब काम पर मेरा अपमान किया जाता था। मैंने अक्सर अकेलापन महसूस किया है, लेकिन भगवान ने मुझे वह शक्ति दी है जो मैं हमेशा आगे बढ़ने में सक्षम हूं। मैं अतीत पर ध्यान नहीं देती हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें