फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Warning: नीना गुप्ता ने ट्रोलर्स को दी चेतावनी, बोलीं- 'कपड़ों से महिलाओं को जज करना बंद करो'

Wed, 16 Mar 2022 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : social media
बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीने के साथ ही आम लोगों के लिए एक प्रेरणा भी हैं। इसी में एक नाम दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता का भी है। वह अपनी अदाकारी से लेकर अपनी बात को बड़ी बेबाकी से सबके सामने रखने के लिए जानी जाती हैं। 62 साल की उम्र में भी नीना काफी हॉट एंड ग्लैमरस लगती हैं, वह आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों से अपनी बात कहती रहती हैं। अक्सर महिलाओं के पक्ष में खड़ी होने वाली नीना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है। 

नीना इस वीडियो में महिलाओं को उनके छोटे कपड़े या उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : amar ujala, mumbai
सेक्सी ड्रेस पहने बैठी दिखीं नीना
नीना ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में उन्हें एक अलग मुकाम हासिल हुआ है। नीना ने अपने इंटाग्राम हैंडल पर महिलाओं को उनके पहनावे से जज करने वालों की क्लास लगा दी है। इस वीडियो में नीना को कहते सुना जा सकता है कि "इसे पोस्ट करना मेरे लिए बहुत ही जरूरी था क्योंकि कुछ लोग सेक्सी टाइप ड्रेस पहनते हैं, जैसे अभी मैंने पहनी हुई है। इन लोगों की ड्रेस को देखकर सोसाइटी के कुछ अच्छे लोग ये सोच लेते हैं कि ये बेकार लोग हैं। इन्हें कुछ नहीं आता।"

 
विज्ञापन

3 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
संस्कृत से एमफिल हैं नीना
नीना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा," जो लोग ऐसा समझते हैं मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैंने संस्कृत से एमफिल किया हुआ है और बहुत कुछ भी किया हुआ है तो ट्रोल करने वालों समझो कि कपड़ों से लोगों को जज नहीं किया जा सकता।"
 

 

4 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram
फैंस का खींचा ध्यान
नीना का यह वीडियो धमाल मचा रहा है। उनकी इस क्लास पर लोगों ने उनकी सरहाना करते हुए कहा कि "सही बात कही है एकदम।" एक यूजर ने लिखा, ''कभी भी किसी को उसके कपड़ों से जज नहीं करना चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "आप हर ड्रेस में अच्छी लगती हैं नीना जी।" तो एक अन्य ने लिखा, "क्या दमदार बात कही है आपने।" 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : social media
काफी स्टाइलिश हैं नीना
बॉलीवुड की पुरानी अभिनेत्रियों में शुमार नीना में पुरानों जैसी कोई बात नहीं है। वह अपनी ड्रेसिंग सेंस का बहुत ध्यान रखती हैं और समय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। नीना को आखिरी बार स्क्रींस पर फिल्म '83' में देखा गया था, जिसमें वह रणवीर की मां का किरदार निभाते नजर आई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें