फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से डरीं नीना गुप्ता, लिखा- 'इतना डर मुझे पहले कभी नहीं लगा जिंदगी में..'

Thu, 19 Mar 2020 06:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neena Gupta - फोटो : social media
कोरोना वायरस की वजह के बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से ठप हो गई है। इंडस्ट्री में फिलहाल के लिए किसी भी तरह के काम पर रोक लगी हुई है। वहीं बॉलीवुड सितारे भी कोरोना वायरस के चलते ज्यादा बाहर निकलने से बच रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह कोरोना वायरस को लेकर अपने खौफ और अपने डेली रूटीन के बारे में बताती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Neena Gupta - फोटो : social media
नीना गुप्ता फिल्मों के अलावा अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह के काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए वीडियो और तस्वीर भी साझा करती रहती हैं। अपने नए वीडियो में नीना गुप्ता ने कहा है कि, 'सच कहूं तो इतना डर मुझे पहले कभी नहीं लगा जिंदगी में जो आज लग रहा है कोरोना वायरस की वजह से। ऐसे लग रहा है बस पता नहीं क्या होने वाला है ? महाप्रलय आने वाली है, कुछ महामारी सी आ गई है तो घर मेें बैठे हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
neena gupta - फोटो : social media
वीडियो में आगे नीना गुप्ता फैंस को अपना डेली रूटी बताती हैैं साथ ही कहती हैं कि इसमें वह और क्या अलग से करें उसकी भी सलाह मांग रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि, 'मैं सुबह 6.30 बजे के करीब में उठती हूं। फिर मैं चाय पीती हूं पेपर पढ़ती हूं, फोन देखती हूं। उसके बाद में मैं योगा करती हूं। मैं बचपन से 13-14 साल की उम्र से योगा खुद ही करती हूं। अगर आप नहीं कर सकते हैं आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं। उसके साथ मैं एक घंटा योगा करती हूं और फिर नाश्ता करती हूं।'
 

4 of 5
Neena Gupta - फोटो : Instagram
नीना गुप्ता बताती हैं कि वह नाश्ते के बाद अपनी मेल देखती हैं और जरूरी काम करती हैं। इसके बाद वह फिल्में भी देखती हैं और शाम हो खाना खाकर सो जाती हैं। वीडियो में यह भी कहती हैं कि इन काम के अलावा वह अगर और कुछ भी कर सकती हैं तो उन्हे कमेंट में सलाह दें। सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बात करें कोरोना वायरस की तो भारत में कोरोना से चौथी मौत हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक चौथी मौत पंजाब में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आठ बजे कोरोना वायरस को लेकर देश को संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रहे थी कि पीएम मोदी देश को लॉकडाउन करने की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ऐसा कुछ नहीं करने वाले हैं। वहीं कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए विदेश मंत्रालय ने प्रयास तेज कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से किए जा रहे इन प्रयासों की जानकारी दी गई। मंत्रालय ने बताया कि उसके कंट्रोल रूम में 25-30 लोग काम कर रहे हैं। कंट्रोल रूम को रोज 400 ई-मेल और 1000 कॉल मिल रहे हैं।

पढ़ें: Coronavirus: सेल्फ आइसोलेशन में सोनम कपूर, सास से बात करने का वीडियो हुआ वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें