बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के लिए तो सुर्खियां बटोरती ही हैं साथ ही वह अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। नीना हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। जिनमें खासतौर पर शादी, करियर, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों जैसे कई मुद्दे शामिल होते हैं। आज के समय में कुछ बातें जो अब भी समाज के लिए काफी आधुनिक मानी जाती हैं वो नीना के लिए आम बात हैं। अपने जीवन में नीना वही करना पसंद करती हैं जो उन्हें सही लगता है। इसके अलावा नीना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। नीना अक्सर अपने जीवन से जुड़े अहम खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में नीना फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में नजर आई हैं जिसमें उनके किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। इसके बाद तो नीना एक के बाद एक इंटरव्यू दे रही हैं। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अकेलेपन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।