फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की बॉयोपिक में अरविंद का अहम रोल, पहचानिए 'ममी' बनीं ये एक्ट्रेस कौन? पांच खबरें

Sat, 05 Oct 2019 07:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरविंद स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद स्वामी करेंगे एमजी रामचंद्रन का रोल, जयललिता की भूमिका निभाएंगी ये अभिनेत्री

अभिनेत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अरविंद स्वामी एमजी रामचंद्रन का रोल करेंगे। वहीं, अपनी बहन रंगोली के सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में आईं कंगना रनौत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में उनका किरदार निभाएंगी। कंगना रनौत ने फिल्म के लिए भरतनाट्यम नृत्य सीखना भी शुरू कर दिया है जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। बता दें कि थलाइवी फिल्म की शूटिंग मैसूर में नवम्बर के पहले हफ्ते से शुरू होगी। थलाइवी का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं। अरविंद 15 नवम्बर से शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता अरविंद स्वामी की तमिल, तेलुगु के अलावा हिन्दी भाषा पर भी अच्छी पकड़ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
नीना गुप्ता का 'ममी' अवतार

'बधाई हो' के बाद नीना गुप्ता को फैंस का खूब प्यार मिला। नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो प्रोस्थेटिक्स करवा रही है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए नीना ने लिखा कि एक एक्ट्रेस तैयार हो रही है। तस्वीर में नीना बिलकुल किसी ' ममी ' की तरह लग रही हैं और हर तरफ फैंस उनके जज्बे की दाद दे रहे हैं।
गौरतलब है कि नीना गुप्ता ने हाल ही में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ' सांड की आंख' की कास्टिंग पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि हमारी उम्र के रोल तो हमें दे दो। आलिया की मां सोनी राजदान ने नीना गुप्ता की बात का सपोर्ट किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अगली फिल्म 'ग्वालियर' में नीना संजय मिश्रा के साथ नजर आएंगी। साथ ही नीना पंगा की तैयारियों में भी व्यस्त हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जैक्लीन फर्नांडिस
जैकलीन ने दिखाया अपना पहला टैटू, वीडियो हो रहा वायरल

जैकलीन फर्नांडिस अक्सर अपने फैंस के लिए डांस और वर्कआउट के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस बार भी जैकलीन एक वीडियो लेकर आई है लेकिन यह वीडियो डांस का नहीं है। जैकलीन इस वीडियो में अपने दोस्तों के साथ टैटू बनवाती हुई नजर आ रही हैं। जैकलीन फर्नाडिस ने ये टैटू कमर से थोड़ा ऊपर बनवाया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है 'पहला टैटू'। टैटू बनवाने के लिए जैकलीन काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। फैंस को जैकलीन का यह चुलबुला अंदाज काफी क्यूट लग रहा है। करियर फ्रंट की बात करें तो जैकलीन जल्द सुशांत सिंह राजपूत के साथ करण जौहर की फिल्म 'ड्राईव' में दिखेंगी। ड्राईव के साथ जैकलीन' हमारी शादी' में भी नजर आ सकती हैं। वैसे तो जैकलीन ने रितेश देशमुख के साथ ' अलादीन 'से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उन्हें सलमान खान की 'किक' से पहचान मिली।
 

4 of 5
कार्तिक आर्यन
दशहरे से शुरू होगी कार्तिक की ' भूल भुलैया 2' की शूटिंग

'भूल भुलैया ' के सीक्वल में 'प्यार का पंचनामा ' फेम कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। खबर आई है कि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग इस ही साल दशहरे से शुरू होगी। इस शेड्यूल को कार्तिक अकेले पूरा करेंगे। अगले साल जनवरी की शुरुआत से कियारा भी फिल्म से जुड़ जाएंगी। फिल्म को अगले साल जुलाई तक रिलीज करने की योजना है। हालांकि कार्तिक के फिल्म में होने की खबर अक्ष्य कुमार के फैंस को कुछ रास नहीं आई थी । पहले पार्ट में अक्ष्य कुमार नजर आए थे, फैंस दूसरे पार्ट में भी अक्षय के होने की उम्मीद कर रहे थे। कार्तिक और कियारा दोनों के पास ही दो और फिल्में हैं। कार्तिक ने 'पति पत्नी और वो' और 'लव आजकल' की शूटिंग पूरी की है। वहीं कियारा 'गुड न्यूज' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' में फैंस का मनोरंजन करती हुई दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने 'वार' की सफलता पर की ऋतिक की तारीफ

ट्विंकल खन्ना बेबाक तरीके से अपनी बात रखने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऋतिक रोशन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में ट्विंकल ने अपने दोस्त की तारीफ की और ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरे अच्छे दोस्त की फिल्म को बॉक्स ऑफिस को ध्वस्त करते हुए देखकर खुशी हो रही है, अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है"। इस पर ऋतिक ने भी अपनी अच्छी दोस्त को नजरअंदाज नहीं किया और ट्वीट का जवाब देते हुए " दैट्स सो स्वीट ट्विंकल "कहा। ऋतिक के साथ वॉर में टाइगर श्रॉफ ने भी काम किया है दोनों की जोड़ी को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। करियर फ्रंट की बात करें तो ट्विंकल खन्ना बड़े पर्दे से तो दूर रहती हैं लेकिन वो इंटीरियर डिजाइन में व्यस्त रहती हैं। साथ ही ट्विंकल ने खुद की वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी भी शुरू की है।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें