फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 की उम्र में नीना गुप्ता ने डांस करते हुए वीडियो किया शेयर, लिखा-'जस्सी गिल से पंगा ले रही हूं'

Tue, 09 Jul 2019 07:49 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neena gupta, jassi gill - फोटो : social media
एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के अलावा बिंदास अंदाज की वजह से भी खूब तारीफें बटोरती हैं। 60 साल की नीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे उनकी उम्र थम सी गई हो। अब नीना ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
neena gupta, jassi gill - फोटो : social media
वीडियो में नीना गुप्ता के साथ पंजाबी सिंगर जस्सी गिल हैं जो नीना को डांस सिखा रहे हैं। डांस के बीच में नीना कुछ स्टेप्स भूल भी जाती हैं जिसके बाद जस्सी गिल उन्हें ठीक कराते हैं। इस दौरान नीना गुप्ता ने लूज व्हाइट शर्ट और पैंट पहने हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
neena gupta, jassi gill - फोटो : social media
नीना गुप्ता ने कैप्शन में लिखा- 'जस्सी गिल से पंगा ले रही हूं।' बता दें कि नीना गुप्ता की आने वाली फिल्म पंगा है जिसमें दोनों एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म पंगा में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। इसे अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

4 of 5
neena gupta - फोटो : social media
इसके अलावा नीना गुप्ता, रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आएंगी। नीना गुप्ता इसमें अक्षय की मां का किरदार निभाएंगी। रोहित शेट्टी की फिल्म के बारे में नीना गुप्ता ने बताया था कि सूर्यवंशी में वो एक खुले विचारों वाली मां का किरदार निभा रही हैं, जो हमेशा अपने बच्चों से सवाल नहीं पूछती रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
badhai ho - फोटो : amar ujala
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म बधाई हो से नीना गुप्ता ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें उन्होंने एक उम्रदराज प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। यही नहीं नीना कई अवॉर्ड अपने खाते में करने में कामयाब रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें