फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द्रौपदी' से 59 साल की गर्भवती महिला तक, ये हैं नीना गुप्ता के 10 दमदार किरदार

Thu, 04 Jul 2019 06:45 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
पिछले साल फिल्म ‘बधाई हो’ में 59 साल की गर्भवती महिला का किरदार निभाकर हिंदी सिनेमा में अदाकारी का एक नया आयाम गढ़ने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पिछले 37 सालों से हिंदी सिनेमा में अदाकारी का जौहर दिखा रही नीना टीवी और रंगमंच की भी एक अच्छी कलाकार हैं और वहां भी इन्होने खुब नाम कमाया। यूं तो नीना गुप्ता ने काफी फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म बधाई हो के बाद उन्हे हिंदी सिनेमा में एक नई पहचान मिली। बधाई हो को नीना गुप्ता के अभिनय की दूसरी पारी की शुरुआत माना जा रहा है। आइए जानते हैं नीना के निभाए गए कुछ दमदार किरदारों के बारे में-
विज्ञापन

2 of 11
भगवत गीता का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
किरदार - द्रौपदी
फिल्म- भगवत गीता (1993)

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने निर्देशक जी.वी अय्यर नें 1993 में हिंदू ग्रंथ महाभारत पर आधारित संस्कृत फिल्म ‘भागवत गीता’ बनाई। इस फिल्म में नीना गुप्ता ने ‘द्रौपदी’ का प्रभावशाली किरदार निभाया। इस फिल्म में नीना के साथ काम कर रहे बाकी के सारे कलाकार थिएटर से थे। पूरी फिल्म में नीना नें द्रौपदी का बखूबी निभाया। इस फिल्म को हैदराबाद में आयोजित भारतीय अंर्तराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया और फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के राष्ट्रीय पुरास्कार से नवाजा भी गया।
विज्ञापन

3 of 11
नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
किरदार - सत्ती
फिल्म- सूरज का सातवां घोड़ा (1992)

1992 में नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया। यह फिल्म प्रसिध्द हिंदी साहित्य के लेखक धर्मवीर भारती के उपन्यास ‘सूरज का सातवां घोड़ा’ पर आधारित थी। फिल्म में नीना गुप्ता सत्ती नाम की एक अबला महिला का किरदार निभा रही थी। अमरीश पुरी, रंजीत कपूर, राजेश्वरी सचदेव और पल्लवी जोशी जैसे अदाकारों के बीच में नीना गुप्ता ने बहुत ही बेहतरीन अदाकारी की। 1993 में नीना गुप्ता की इस फिल्म को भी बेस्ट फीचर फिल्म के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

4 of 11
फिल्म मंडी का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
किरदार - बसंती
फिल्म- मंडी (1983)

श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म मंडी वेश्यावृत्ति से जुडीं महिलाओं की कहानी पर आधारित एक अच्छी सामाजिक फिल्म थी। स्मिता पाटिल, शबाना आजमी, नीना गुप्ता, कुलभूषण खरबंदा, अमरीश पुरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्थापित अदाकारों से सजी इस फिल्म में नीना गुप्ता ने कोठे पर नाचने वाली बसंती नाम की एक पारंपरिक नर्तकी का किरदार निभाया। फिल्म में नीना का किरदार छोटा था पर इस छोटे किरदार में भी नीना में अपनी अदाकारी की शानदार झलक दिखाई।
विज्ञापन

5 of 11
त्रिकाल का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
किरदार - मिलग्रेनिया
फिल्म- त्रिकाल (1985)

1985 में नीना गुप्ता ने एक बार फिर श्याम बेनेगल के निर्देशन में शानदार अदाकारी का प्रदर्शन किया। पुर्तगालियों के कब्जे वाले गोवा के पृष्ठभूमि पर बनी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म त्रिकाल में नीना ने ‘मिलग्रेनिया’ नामक एक औरत का मजेदार किरदार निभाया। नीना के साथ इस फिल्म में सोनी रजदान, नसीरुद्दीन शाह, और दिलीप ताहिल मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफर पर यह फिल्म तो असफल रही पर इस फिल्म को कई अंर्तराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

6 of 11
वो छोकरी का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
किरदार - गीता देवी
फिल्म – वो छोकरी (1994)

शुभांकर घोष के निर्देशन में बनी फिल्म वो छोकरी में नीना गुप्ता का किरदार अब तक के उनेक निभाए गए सभी किरदारों पर भारी पड़ा। एक विधवा नौजवान महिला ‘गीता देवी’ के किरदार में नीना ने उस दौर में विधवाओं की स्थिति एक मजबूत सामाजिक संदेश छोड़ा। इस फिल्म में नीना के साथ परेश रावल, ओम पुरी पल्लवी जोशी मुख्य किरदार निभा रहे थे। फिल्म वो छोकरी को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले और नीना गुप्ता को उनकी प्रभावशाली अदाकारी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

7 of 11
फिल्म इन कस्टडी का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
किरदार -  सरला
फिल्म- इन कस्टडी (1993)

1984 में बुकर प्राइज के लिए नामित अनीता देसाई के उपन्यास इन कस्टडी पर बनी इसी नाम की फिल्म ‘इन कस्टडी’ में का निर्देशन 6 ऑस्कर पुरस्कारों के विजेता इस्माइल मर्चेंट ने किया। इस फिल्म में नीना गुप्ता एक हिंदी प्रोफेसर की पत्नी के किरदार में दिखी। शशि कपूर, शबाना आजमी, ओम पुरी, और सुषमा सेठ जैसे अदाकारों से सजी इस फिल्म में नीना ने अपने किरदार को बखूबी अंजाम दिया और इस फिल्म में शानदार अदाकारी के लिए नीना ने खूब तारीफे बटोरी।

8 of 11
फिल्म कॉटन मैरी (1999) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
किरदार - ब्लॉसम
फिल्म- कॉटन मैरी (1999)

फिल्म इन कस्टडी के बाद नीना ने 1994 में एक बार फिर 6 ऑस्कर पुरस्कारों के विजेता इस्माईल मर्चेंट के निर्देशन में काम किया। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के साथ साथ कई हॉलीवुड कलाकार भी काम कर रहे थे। दो एंग्लो इंडियन बहनों और एक ब्रिटिश परिवार के साथ उनके संबधों पर आधारित इस फिल्म में नीना गुप्ता ‘सिस्टर ब्लॉसम’ के किरदार में नजर आई। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होने अपनी दमदार अदाकारी से लोगो का दिल जीत लिया।

9 of 11
फिल्म रिहाई का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
किरदार -  सुक्खी
फिल्म- रिहाई (1988)

भारतीय समाज की कुछ रूढ़वादी सभ्यताओं पर करारा प्रहार करती फिल्म ‘रिहाई’ अरुणा राजे के निर्देशन में बनी महिलाओं के मुद्दों पर एक सामाजिक फिल्म थी। फिल्म में नीना गुप्ता के साथ विनोद खन्ना, नसीरुद्दीन शाह, हेमा मालिनी और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार निभा रहें थे। फिल्म में एक नाजायज गर्भवती महिला ‘सुक्खी’ का किरदार निभा रही नीना गुप्ता ने एक बार फिर से शानदार अदाकारी का परिचय दिया। इस फिल्म में महिलाओं और परुषों के प्रति समाज के दोहरे रवैये पर करारी चोट की गई है।

10 of 11
फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
किरदार - सवित्री
फिल्म – मेरी बीवी का जवाब नही (2004)

अक्षय कुमार, श्रीदेवी, अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर और किरण कुमार जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नही’ में नीना गुप्ता ने एक बार फिर से एक विधवा ‘सावित्री’ का किरदार निभाया। इस फिल्म को शूट तो 1994 में ही कर लिया गया था पर फिल्म के रिलीज होने में  10 साल का वक्त लग गया। फिल्म में नीना का किरदार छोटा पर अत्यंत महत्वपूर्ण था, और नीना ने इस छोटे से किरदार को भी बखूबी निभाया। 
विज्ञापन

11 of 11
'बधाई हो' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
किरदार - प्रियंवदा कौशिक
फिल्म- बधाई हो (2018)

फिल्म बधाई हो में प्रियंवदा कौशिक का किरदार हिंदी सिनेमा में नीना गुप्ता की दूसरी पारी की शुरुआत माना जाता है। आयुष्मान खुराना, गजराज राव, और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारों के साथ नीना ने गुप्ता ने 59 साल की एक गर्भवती महिला का कमाल का किरदार निभाया। मात्र 29 करोड़ के छोटे बजट में अमित रवींद्रनाथ शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने बड़े बड़े सितारों की फिल्मों को पछाड़ते हुए 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। बधाई हो में उम्दा अदाकारी के लिए नीना गुप्ता को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल के लिए नामित किया गया और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर फीमेल के पुरस्कार से नवाजा भी गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें