फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neelima Azeem: तीन शादियां करने के बाद भी वीरान रही नीलिमा अजीम की जिंदगी, शाहिद की मां को नहीं मिला कोई हमसफर

Fri, 02 Dec 2022 10:48 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीलिमा अजीम - फोटो : Social media
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर को कौन नहीं जानता। बॉलीवुड की फिल्मों में अपने अभिनय और डांस से पहचान और पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले शाहिद कपूर की मां भी प्रसिद्धि में किसी से कम नहीं हैं। 2 दिसंबर 1958 को दिल्ली में जन्मीं नीलिमा अजीम आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। नीलिमा ने अपने फिल्मी करियर में 'सलीम लंगड़े पे मत रो', 'सड़क', 'सूर्यवंशम', 'इश्क विश्क' और 'ब्लैकमेल' जैसी कई फिल्मों में काम किया और इसके साथ ही वह टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं नीलिमा एक बहुत ही अच्छी कत्थक डांसर भी हैं। इतनी सब चीजों में माहिर और प्रतिभा की धनी होने के बाद भी नीलिमा अजीम की निजी जिंदगी में उथल-पुथल भरी रही है। आइए आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
pankaj kapoor neelima azeem - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज कपूर से की पहली शादी  
नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर के साथ पहली शादी रचाई थी। पंकज और नीलिमा की मुलाकात उन दिनों हुई थी, जब अभिनेता थिएटर किया करते थे और नीलिमा डांस की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती थीं। नीलिमा एक बेहतरीन कथक डांसर थीं। पहली मुलाकात में ही पंकज कपूर और नीलिमा अच्छे दोस्त बन गए थे और धीरे-धीरे यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई। इसके बाद जल्द ही दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों ने साल 1975 में शादी रचाई थी और उस वक्त पंकज कपूर 21 साल के थे और नीलिमा महज 16 साल की थीं। नीलिमा ने शादी के बाद साल 1981 में बेटे शाहिद कपूर को जन्म दिया था। इसी के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। पंकज कपूर ने अपनी पहली पत्नी नीलिमा से साल 1984 में तलाक ले लिया था। दोनों की शादी नौ साल ही चल पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 4
नीलिमा अजीम, राजेश खट्टर - फोटो : Social media
राजेश खट्टर से रचाई दूसरी शादी
पंकज कपूर से अलग होने के बाद नीलिमा का दिल टीवी एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट राजेश खट्टर के लिए धड़का था। दोनों ने साल 1990 में शादी रचाई थी। ईशान खट्टर दोनों के बेटे हैं। पंकज कपूर से पहली शादी टूटने के बाद नीलिमा की यह शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली और साल 2001 में राजेश खट्टर और वह अलग हो गए। राजेश खट्टर से शादी टूटने के बारे में नीलिमा ने बात करते हुए कहा था, 'शायद हमारी दूसरी शादी टिक सकती थी अगर कुछ चीजें नहीं होतीं। लेकिन उन बातों को इग्नोर करना शायद गलत होता और वह नामुमकिन भी था। मुझे लगता है कि यह शादी बच सकती थी अगर इस पर और ज्यादा कंट्रोल, ज्यादा लॉजिक और सेंस होता लेकिन यह खत्म हो गया।' 

Bollywood Stars: बॉलीवुड के इन सितारों ने फ्लॉप फिल्म से की थी करियर की शुरुआत, फिर लगा दी हिट मूवीज की लाइन

4 of 4
नीलिमा अजीम, रजा अली खान - फोटो : Social media
तीसरी बार भी नहीं बस पाया घर 
पंकज कपूर और राजेश खट्टर से अलग होने के बाद नीलिमा ने साल 2004 में रजा अली खान से शादी की थी। दोनों का रिश्ता महज पांच साल के अंदर खत्म हो गया था। नीलिमा और रजा अली खान ने साल 2009 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। 

Silk Smitha: ससुराल से भागकर फिल्मों में एडल्ट स्टार बनी थीं सिल्क स्मिता, रजनीकांत से जुड़ा था नाम
विज्ञापन
Next