फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Death Case: एनसीबी ने जिस हीरोइन को बताया लापता, उसने लंदन पहुंचकर ट्वीट किया- 'मैं यहां हूं'

Thu, 22 Oct 2020 10:21 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, सपना पब्बी - फोटो : File Photo
सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है। गुरुवार को जिस अभिनेत्री को एनसीबी ने मुंबई से लापता बताया और दावा किया कि उनका समन घर पर पहुंचने के बाद से यह अभिनेत्री गायब है, उसने लंदन जाकर ट्वीट किया है कि वह इसकी जानकारी एनसीबी को देकर अपने घर आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान - फोटो : PTI
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच के दौरान ही शुरू हुए ड्रग्स के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फिल्मी कलाकारों के पीछे लगा रहा है। एनसीबी अब तक अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह आदि को अपने दफ्तर तलब कर चुका है। अपने घर से एनसीबी के दफ्तर आने जाने के दौरान इन अभिनेत्रियों का खूब मीडिया ट्रायल भी हुआ। बीच में कुछ बड़े अभिनेताओं के नाम एक हिंदी न्यूज पोर्टल को ‘लीक’ करने के बाद एनसीबी फिर सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
Sapna Pabbi - फोटो : File Photo
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करते करते ड्रग्स का मामला शुरू होने के बाद एनसीबी कुछ ऐसे सबूतों को तलाशने की कोशिश कर रही है जो उन्हें उस गुत्थी तक ले जाए जहां से यह ड्रग्स लोगों के बीच में सप्लाई किए जाते हैं। एनसीबी ने मंगलवार के दिन सपना के मुंबई स्थित घर पर ही समन भेजा लेकिन उनकी तरफ से इसका कोई भी जवाब नहीं आया। एजेंसी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मीडिया को बताया है कि नोटिस छोड़ने के बाद से ही सपना अपने घर से गायब हैं।

4 of 5
Sapna Pabbi - फोटो : File Photo
लेकिन, सपना पब्बी ने भारतीय समयानुसार गुरुवार रात नौ बजे के करीब ट्वीट करके बताया कि वह तो लंदन में हैं और इस बारे में अपने वकीलों के जरिए सरकारी अधिकारों को इसकी सूचना भी दे चुकी हैं। सपना ने हैरानी जताई कि उनके बारे में जानकारी होते हुए भी उनके लापता होने की खबर क्यों फैलाई जा रही है। गौरतलब है कि सुशांत के सहायक दीपेश सावंत ने भी एनसीबी के खिलाफ मुकदमा कर रखा है, जिसकी सुनवाई अगले महीने होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्राइव - फोटो : सोशल मीडिया
सपना पब्बी ने दरअसल पिछले साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'ड्राइव' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया है। एनसीबी ने ड्रग्स के मामले में जब श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियों से पूछताछ की तब उन्होंने साफ कहा कि सुशांत खुद ड्रग्स लेते थे। इस दौरान ये बात भी सामने आई कि सुशांत अपनी हीरोइनों को अपने साथ सुनसान जगहों पर भी लेकर जाते थे। कुछ ही दिनों पहले एनसीबी ने अगिसिलाओस डिमिट्रीएड्स नामक एक शख्स को हिरासत में लिया है। बताते हैं कि इसी दौरान पहली बार सपना का नाम इस केस में आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें