फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' में कुछ ऐसा होगा नयनतारा का लुक, जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा

Sun, 18 Nov 2018 10:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नयनतारा - फोटो : twitter
साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा को कौन नहीं जानता। नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। आज नयनतारा का जन्मदिन है और अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपने फैंस को एक बहुत ही खास तोहफा दिया है। अभी कुछ मिनट पहले ही नयनतारा की आने वाली फिल्म ‘सेरा नरसिम्हा रेड्डी’ का पहला लुक सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
नयनतारा - फोटो : twitter
फिल्म का मोशन टीजर रिलीज किया गया है जिसमें केवल नयनतारा का लुक है। उनके लुक को देखकर यकीनन आप एक बात तो जरूर कहेंगे नयनतारा कमाल लग रही हैं। 'वेलइक्करन', इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, 'जय सिम्हा', 'कोको' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री से साउथ सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अगले साल भी नयनतारा की 2 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।



 
विज्ञापन

3 of 5
Sye Raa Narasimha Reddy
फिल्म में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी भी नजर आने वाले हैं। चिरंजीवी की पीरियड ड्रामा ‘सेरा नरसिम्हा रेड्डी’ बड़े बजट के साथ अगले साल बिस स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है। कुछ महीने पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

4 of 5
साय रा नरसिम्हा रेड्डी
फिल्म 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' भारत के ऐसे पहले बागी की कहानी है जिसने अंग्रेजी शासन के छक्के छुड़ा दिए थे। कहा जाता है कि 1857 में जब अंग्रेजों के खिलाफ पहली क्रांति हुई थी उसके दस साल पहले नरसिम्हा रेड्डी ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Syeraa Narsimha Reddy
खास बात ये है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2019 में रिलीज होगी, जिसकी डेट अभी तक तय नहीं है। फिल्म में नयनतारा के अलावा अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें