बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान अपनी हर फिल्म में धमाका ही करते हैं। हालांकि जीरो के बाद से उनकी कोई फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। हालांकि उनके फैंस को अभिनेता की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। इन दिनों शाहरुख खान अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और एक के बाद एक उनकी कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में उनके साथ बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों की अभिनेत्रियां दिखाई देंगी। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं।