इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, जय सिम्हा, कोको जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री नयनतारा 18 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 2003 में उन्होंने एक मलयालम फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल और तेलुगू में कई फिल्मों में रोल किया है। अपने आज तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं। यहां तक कि नयनतारा की गिनती हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है।