नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
ऐसे बनीं साउथ की ‘लेडी सुपरस्टार’
साल 2003 की मलयालम फिल्म ‘मनासिनकारे’ से अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं नयनतारा कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। हालांकि, वह पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग जरूर करती थीं। उसी दौरान ‘मनासिनकारे’ के निर्देशक की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने नयनतारा को ये फिल्म ऑफर की। आपको जानकर हैरानी होगी कि नयनतारा ने ये फिल्म ठुकरा दी थी। लेकिन बाद में निर्देशक की कड़ी मशक्कत के बाद वह इस फिल्म में काम करने को तैयार हुईं और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने साल 2005 में फिल्म ‘अय्या’ से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली और फिर फिल्म ‘लक्ष्मी’ से नयनतारा ने तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रखा। अभिनेत्री की सबसे सफल फिल्म ‘चंद्रमुखी’ रही। इस फिल्म में नयनतारा के साथ रजनीकांत नजर आए। नयनतारा ने मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता और उनकी बढ़ती लोकप्रियता और बेहतरीन अभिनय ने उन्हें साउथ की ‘लेडी सुपरस्टार’ का खिताब दिला दिया।