फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन के फैंस के लिए बुरी खबर, रजनीकांत की अगली फिल्म में नहीं आएंगे नजर

Thu, 12 Apr 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुपरस्टार रजनीकांत की अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में सुर्खियों में हैं। कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित इस तेलुगु फिल्म के लिए उन्हें विलेन की तलाश थी। विलेन की भूमिका में नवाजुद्दीन को लेकर काफी चर्चा थी। मगर अब इस चर्चा पर विराम लग गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात की जानकारी नवाजुद्दीन के मैनेजर ने मीडिया से बात करते हुए दी। उन्होंने कहा - अगर यह सच होता कि नवाजुद्दीन रजनीकांत के साथ काम करेंगे तो काफी बेहतर होता, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। बीते दिनों निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज प्रभुदेवा स्टारर फिल्म 'मरकरी' का प्रमोशन करने मुंबई में थे। 
विज्ञापन

3 of 4
इस दौरान मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि कार्तिक सुब्बाराज अपनी फिल्म में विलेन के रोल के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बात कर रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही नवाजुद्दीन के फैंस के बीच भी तेलुगु फिल्म को देखने की एक्साइमेंट बढ़ गई थी, लेकिन उनके मैनेजर के बयान ने सभी को निराश कर दिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
अगर नवाजुद्दीन सिद्दीकी रजनीकांत के साथ फिल्म में नजर आते हैं इन दिनों स्टार की कैमिस्ट्री देखना काफी शानदार होता। वहीं बात करें रजनीकांत की फिल्म 'काला' की तो इसमें वह एक डॉन की भूमिका में हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नाना पाटेकर और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 अप्रैेल को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें