फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉडीगार्ड को हटाकर फैंस संग क्लिक करवाई तस्वीरें, दिल जीत रहा सादगी भरा अंदाज

Sun, 01 May 2022 07:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : insta
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड का जाना-माना नाम होते हुए भी हमेशा वह बेहद ही सरल स्वभाव में दिखाई देते हैं। वह अपने अभिनय से तो लोगों का दिल जीत ही लेते हैं, असल जिंदगी में भी उनका सादगी भरा अंदाज फैंस का दिल जीत लेता है। हाल ही में वायरल हो रही वीडियो में भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। जब वह अपने बॉडीगार्ड को हटाकर फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वायरल भयानी पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक वेन्यू से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। वह जैसे ही बाहर आते हैं तो कई फैंस उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए आगे बढ़ते हैं। एक्टर के बॉडीगार्ड उन्हें प्रोटेक्ट करने के लिए फैंस को रोकते हैं, लेकिन नवाजुद्दीन अपने बॉडीगार्ड को दूर करके फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बहुत संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त की है, लेकिन इतने सफल होने के बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए हैं। उनकी ये वीडियो देखकर एक यूजर तारीफों की बौछार कर रहे हैं। एक ने अपने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हमारे पास बेहतरीन अभिनेताओं में से एक'। इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने भी लिखा,'इरफान खान के बाद निस्संदेह वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं'। एक अन्य ने लिखा, 'फैंस की वैल्यू जानते हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
टीकू वेड्स शेरू में दिखाई देंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बात करें वर्क फ्रंट की तो इस समय हीरोपंती 2 सिनेमाघरों में है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन लैला के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अब कंगना रणौत के साथ फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में भी दिखाई देने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें