अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर विलन के रूप में दिखने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म क्राइम थ्रिलर है जिसका नाम 'मानसून शूटआउट' है। अमित कुमार की निर्देशित फिल्म 'मानसून शूटआउट' में नवाजुद्दीन एक क्रिमिनल की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। टीजर में बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लुक की तो फिल्म 'रमन राघव 2.0' की तरह 'मानसून शूटआउट' में भी उनके माथे पर एक चोट का निशाना दिख रहा है। 16 सेकेंड के इस टीजर में नवाजुद्दीन की आवाज भी सुनी जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म में नवाजुद्दीन के किरदार का नाम शिवा है।'मानसून शूटआउट' को अमित कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को गुनेत मोंगा, अरुण रंगाचारी, विवेक रंगाचारी और अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूस किया है।
आपको बता दें कि इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'रमन राघव 2.0' और 'बदलापुर' में निगेटिव रोल किया है। इन फिल्मों में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया। खास बात ये है कि फिल्म 'मानसून शूटआउट' का कांस फिल्म महोत्सव 2013 में प्रीमियर हुआ था। इतना ही नहीं फिल्म को गोल्डन कैम्पेन कैटगरी के तहत नॉमिनेशन भी मिला। ये फिल्म अगले महीने 15 दिसंबर को रिलीज होगी।