नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इस समय वह जिस मुकाम पर हैं इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। बॉलीवुड में उन्होंने तमाम हिट फिल्में दी हैं और कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। अभिनेता को मिले अवॉर्ड्स की फेहरिस्त काफी लंबी है, अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है और वो है इंटरनेशनल अवॉर्ड। जो कि अभिनेता को फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल में मिला है। उन्हें ये पुरस्कार एमी अवॉर्ड विनर अमेरिकी एक्टर विंसेंट डी पॉल ने दिया है।