फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल ठाकरे की बायोपिक से बाहर निकालने की थी चर्चा, आ गया FIRST LOOK

Thu, 21 Dec 2017 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की जिंदगी पर एक फिल्म बनने वाली है। खबर थी कि बाल ठाकरे के किरदार में बॉलीवुड के एक्टिंग मास्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो अब उनके हाथ से ये रोल निकल गया है। खबरों के अनुसार पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे होने के कारण नवाज के हाथों से यह रोल बाहर निकल गया है।

पढ़ेंः पहले पीरियड्स पर राधिका आप्टे का बड़ा खुलासा, हैरान हो गए सुनने वाले
विज्ञापन

2 of 4
रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय से पहले सामने आई नवाजुद्दीन की कंट्रोवर्सियल इमेज के चलते उनसे ये रोल छिनने की बात थी। शिवसेना ने नवाज की विवादित छवि को देखते हुए बाला साहेब की बायोपिक में उनके काम करने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की गई थी।
विज्ञापन

3 of 4
खबरों के मुताबिक फिल्म मेकर्स बाला साहेब के रोल के लिए नवाजुद्दीन को साइन कर चुके थे लेकिन नवाज को इतनी बड़ी शख्सियत का किरदार देना काफी खतरे का काम था। ऐसे में उनकी फिल्म का महाराष्ट्र में विरोध हो सकता था। मेकर्स के लिए बालासाहेब की इमेज को बड़े पर्दे पर किसी विवादित एक्टर से फिल्माना अपने आप में बहुत बड़ा रिस्क है लेकिन उन लोगों ने ऐसा किया है।

पढ़ेंः पक्के सबूत: क्लीनिक में दिखी शाहरुख की बेटी, लोग करने लगे ऐसे सवाल
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन के हाथों से ये रोल छूट जाने के पीछ उनकी बायोपिक 'An Ordinary Life' को बताया जा रहा था।  इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज बेपर्दा किए थे। किताब में उन्होंने अपने पहले प्यार और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात की थी। एक्ट्रेस निहारिका सिंह के साथ अफेयर और वन नाइट स्टैंड जैसी चीजों का खुलासा नवाज पर भारी पड़ सकता था। हालांकि इस किताब पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने इसे वापस ले लिया था। उन्होंने माफी भी मांगी थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें