फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल ठाकरे जैसा दिखने के लिए नवाजुद्दीन ने लगाए नकली अंग, पहचान नहीं पाया था ठाकरे का परिवार

Wed, 23 Jan 2019 03:28 PM IST
kapil kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
thackeray
बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है । फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आएंगे । वहीं ठाकरे की पत्नी का रोल अमृता राव निभाएंगी । ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है । इस फिल्म को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
thackeray
नवाजुद्दीन और अमृता जारो-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । नवाजुद्दीन ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए । फिल्म में नवाजुद्दीन हूबहू बाल ठाकरे की तरह लग रहे हैं । नवाज की एक्टिंग के साथ उनके लुक की भी काफी तारीफ हो रही है । 
 
विज्ञापन

3 of 6
thackeray
अब नवाज के ठाकरे बनने के स्ट्रगल की तस्वीर भी सामने आई है । नवाज को ठाकरे जैसा लुक बॉलीवुड की जानी- मानी प्रोस्थेटिक प्रोफेशनल प्रीतिशील सिंह ने दिया । प्रीतिशील ने सबसे पहले नाक और ठुड्डी का लाइव कास्ट लेकर प्रीति ने लुक मॉडिफिकेशन की शुरुआत की।
 

4 of 6
thackeray
नकली नाक, गंजी टोपी और त्वचा के रंग को टोन करने की पूरी प्रक्रिया में डेढ़ घंटे लगते थे।बालासाहेब के विपरीत, नवाज़ुद्दीन की ठोड़ी पर डिंपल है इसलिए इसे सिलिकॉन से ढका गया। बालासाहेब के बड़े कान थे, लेकिन प्रीति को मेकर्स ने कानों को बड़ा करने से मना किया, क्योंकि उन्हें लगा कि नवाज़ बिना बड़े कानों के ही राजनेता की तरह दिख रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Nawazuddin Siddiqui
फिल्म में ठाकरे के 40, 50, 60 और 70 के दशक के चार अलग-अलग लुक को दिखाया गया है। अलग-अलग लुक का डिफरेंट प्रोसेज एक बड़ा चैलेंज था। बाला साहेब ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे का रोल निभाने वाली अमृता राव के लुक के लिए भी प्रोस्थेटिक का यूज़ किया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nawazuddin Siddiqui
प्रीतिशील इससे पहले 'हैदर', 'तलवार', 'हाउसफुल 3', 'रंगून', 'मुल्क' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। प्रीति ने श्रीदेवी अभिनीत फिल्म 'मॉम' में भी नवाज के लुक को निखारा था। जब मेकअप के बाद नवाजुद्दीन वैनिटी वैन से बाहर निकले उस समय ठाकरे परिवार के लोग उनको देखकर आश्चर्यचकित रह गए क्योंकि वे बिलकुल उनकी तरह दिख रहे थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें