फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.0 के बाद फिर धमाल मचाने की तैयारी में रजनीकांत, नवाजुद्दीन भी देंगे साथ

Thu, 06 Dec 2018 02:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पेटा
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धमाल मचा रही है। इसी बीच रजनीकांत अपनी नई फिल्म को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। रजनीकांत की फिल्म 'पेटा' का पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
पेटा
बता दें कि रजनीकांत ने पोंगल पर फिल्म पेटा का पोस्टर रिलीज किया है। वहीं अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी  इस फिल्म में रजनीकांत के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्विटर पर फिल्म का लुक शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
rajnikant
इस फिल्म में नवाज सिगार सिंह का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं फैंस नवाज के इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म पेटा में रजनीकांत के साथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

4 of 5
2.0 and Thugs of Hindostan - फोटो : twitter
फिल्म रिलीज कब होगी इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों मे आ सकती हैं। वहीं फैंस को भी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। डायरेक्टर शंकर की फिल्म 2.0 की शानदार कमाई का सिलसिला जारी है। तमिल और तेलुगू के अलावा फिल्म हिन्दी भाषा के डब वर्जन में भी अच्छा कमा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0 - फोटो : instagram
फिल्म के कलेक्शन का अंदाजा इससे ही लगा सकते हैं कि 2.0 अक्षय कुमार के करियर में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि '2.0 ने पहले हफ्ते 500 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है।' वहीं फिल्म ने बाहुबली: द बिगनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें