फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पहले ऑडिशन और रिजेक्ट होने की कहानी सुनाकर भावुक हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Mon, 11 Mar 2019 06:55 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : bestquotesphotos
बॉलीवुड सितारों का फेहरिस्त में शुमार हो चुके एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म 'फोटोग्राफ' के प्रमोशन के दौरान उस समय भावुक हो गए जब उनसे उनके पहले ऑडिशन को लेकर सवाल पूछ लिया गया। जिसको लेकर उन्होंने हैरान कर देने वाली बात बताई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray - फोटो : amar ujala
अपने पहले ऑडिशन की बात को साझा करते हुए नवाज कहते हैं, ''एक बार जब मैं अपना पोर्टफोलियो बनावाने गया। तब फोटोग्राफर ने मेरे उपर थोड़ी सॉफ्ट लाइट डाल दी जिसके कारण मैं उस फोटो में गोरा लग रहा था। वही फोटो मैंने ऑडीशन के लिए दी और मुझे सिलेक्ट कर लिया गया। ऑडिशन एक म्यूजिक वीडियो के लिए था। जिसमें मुझे एक फोटोग्राफर का रोल करना था। पर जब डायरेक्टर मुझे ढूंढती हुई आई और उसने मुझे पहली बार देखते ही रिजेक्ट कर दिया"। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : file photo
खैर तब तो नवाज़ एक फोटोग्राफर नहीं बन पाए, लेकिन उनकी यह तमन्ना फिल्म 'फोटोग्राफ' के साथ पूरी होने जा रही है, जिसमें वह एक फोटोग्राफर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस सान्या सीए की स्टूंडेंट का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी, जो बहुत ही शांत स्वभाव की हैं और अपनी इच्छाएं जाहिर करने में नाकाम रहती हैं। बता दें कि इस फिल्म का पहला प्रीमियर सनडांस फिल्म फेस्टिवल में किया गया था और जिसके बाद इसका बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शन हुआ था।  

4 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media
सभी को पता है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का हिन्दी सिनेमा में करियर कितना चुनौती पूर्ण रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने न जाने कितने ही ऑडीशंस दिए होंगे और न जाने कितनी बार रिजेक्ट हुए होंगे। नवाज कई बार इन ऑडिशंस के लिए जब भी फोटो खिंचवाने जाया करते, तब उनके साथ उनके दोस्त या यूं कहें उन्ही की तरह स्ट्रग्लिंग एक्टर्स सभी मिलकर एक ही कोट पहने फोटो खिंचवाया करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Photograph Movie - फोटो : you tube
मशहूर डायरेक्टर रितेश बत्रा द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को अमेज़न स्टूडियोज़ और द मैच फैक्ट्री ने एक साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, इसे 15 मार्च को भारत में रिलीज किया जाएगा। बड़े पर्दे पर पहली बार सान्या और नवाज़ की जोड़ी को देखने के लिए सभी दर्शक बेसब्री से इंतेज़ार कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर को काफी लोगों ने पसंद भी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें