फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मंटो' में मुफ्त में अभिनय कर रहे हैं ये दिग्गज एक्टर, वहीं नवाजुद्दीन ने वसूली एक रुपया फीस

Thu, 30 Aug 2018 02:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
साहित्य के क्षेत्र में अपनी कहानियों और रचनाओं से छाप छोड़ने वाले पाकिस्तानी उर्दु लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक 'मंटो' इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर ऋषि कपूर और गुरदास मान जैसे नामी चेहरे हैं। 'मंटो' की खूबसूरत कहानी को देखते हुए जावेद अख्तर जैसे लेखक भी उस फिल्म की कहानी का हिस्सा बनने पर काफी खुश हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ 'मंटो' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस बीच अब फिल्म में काम कर रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फीस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो उर्दु लेखक सआदत हसन मंटो की इस बायोपिक में काम करने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित किसी ने भी कोई फीस नहीं है। फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास कहती हैं- एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'मंटो' को करने के लिए केवल 1 रुपए फीस ली है। वहीं ऋषि कपूर , गुरदास मान और जावेद अख्तर जैसे कलाकारों ने एक भी रुपया नहीं लिया है। नंदिता दास कहती हैं कि फिल्म 'मंटो' का हिस्सा बनने के लिए इन कलाकारों ने पहली ही मीटिंग में हां कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 4
नंदिता दास ने फिल्म से जुड़े एक्टर परेश रावल ही भी काफी तारीफ की है। उन्होंने परेश रावल के लिए भी कहा है कि उन्होंने भी इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए भी तुरंत हां कर दिया। गौरतलब है कि 'मंटो' की इस बायोपिक को रिलीज से पहले कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है, जहां इसे काफी सराहा गया है। बताया जाता है कि अपनी कहानियों और रचनाओं की वजह से सआदत हसन मंटो को कई बार विवादों का सामना भी करना पड़ा। अपनी रचनाओं की वजह से कई अदालती मुद्दों में गुजरना पड़ा।
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि सआदत हसन मंटो का जन्म 11 मई 1912 में लाहौर में हुआ था। बतौर लेखक उन्होंने करीब 22 लघु कथा संग्रह, एक उपन्यास, रेडियो नाटकों के संग्रह भी प्रकाशित किए थे। ठंडा गोश्त, टोबा टेक सिंह,खोल दो और बू जैसी कई शानदार रचनाएं की हैं। उनकी लेखनी पर अश्लीलता के भी आरोप लगे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म में मंटो की जिंदगी से जुड़े इन्हीं कुछ खास घटनाओं को दिखाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें