19 साल के फिल्मी सफर में नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। गंभीर और लीक से अलग हटकर रोल करना नवाज की सबसे बड़ी खासियत है। नवाज के बारे में अगर यह कहा जाए कि वह किसी भी रोल में जान डालने की कुव्वत रखते हैं तो यह बिल्कुल भी ज्यादा नहीं होगा। नवाज के बर्थडे पर हम आपको नवाजुद्दीन के दमदार 5 किरदार के बारे में बताते हैं जिन्हें लोग कभी भूल नहीं सकते।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Nawazuddin
गैंग्स ऑफ वासेपुर
अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नवाजुद्दीन ने अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया था। इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने गुंडे का किरदार निभाया था जिसने उन्हें रातोंरात ही स्टार बना दिया। इस फिल्म के दो पार्ट रिलीज हुए थे और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
Nawazuddin
बजरंगी भाईजान
सलमान खान के साथ नवाजुद्दीन ने 'बजरंगी भाईजान' में दूसरी बार स्क्रीन शेयर की थी। इससे पहले 'किक' में ये दोनों एक्टर के साथ नजर आए थे। 'बजरंगी भाईजान' में नवाजुद्दीन ने चांद नवाब का किरदार निभाया था जिसने फिल्म में जान डाल दी थी।
4 of 6
Nawazuddin
किक
'किक' फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाकर नवाजुद्दीन ने सभी को इंप्रेस कर दिया था। दमदार अभिनय के साथ नवाजुद्दीन की खतरनाक हंसी आज भी लोगों के कानों में गूंजती है।
विज्ञापन
5 of 6
Nawazuddin
कहानी
'कहानी' फिल्म में सीबीआई अफसर के किरदार से नवाजुद्दीन पहली बार लाइम लाइट में आए थे। इस फिल्म में नवाज ने विद्या बालन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस एक किरदार ने नवाज की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी थी।
बदलापुर
वरुण धवन के साथ 'बदलापुर' फिल्म में नवाजुद्दीन का किरदार भी लोगों को रास आया। इस फिल्म में नवाजुद्दीन वरुण की पत्नी को मार देता है जिसका बदला वरुण नवाज से लेता है। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।