फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल पुरानी बात को याद कर इमोशनल हुए नवाजुद्दीन, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द

Fri, 04 May 2018 12:54 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nawazuddin siddiqui
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से चर्चा में आए नवाजुद्दीन सिद्दकी किसी पहचान के मुहताज नहीं है। बॉलीवुड में उनकी एक्टिंग के कसीदे पढ़े जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है एक वक्त ऐसा था जब 'कान फिल्म फेस्टिवल' में उनके कपड़े सिलने के लिए कोई डिजाइनर तैयार नहीं था। उस वक्त जो कोट पैंट नवाजुद्दीन ने पहना था उसकी तस्वीर एक इमोशनल पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर हाल ही में एक्टर ने शेयर की।
विज्ञापन

2 of 5
Nawazuddin Siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दकी ने ट्वीट किया - 'अलविदा मेरे दोस्त, बहोत साथ दिया तुमने लेकिन अफसोस... इस बार 'कान' तुम्हारे बिना जाना पड़ेगा।अपना ख्याल रखना तुम्हारा हमसफर.... नवाज।' नवाजुद्दीन ने इस पोस्ट को खत के रूप में लिखा है और पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में काले रंग का कोट पैंट है जिसे नवाजुद्दीन ने साल 2012 में 'कान फिल्म फेस्टिवल' के दौरान पहना था। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Nawazuddin Siddiqui
जानकारी के मुताबिक जब नवाज का सूट कोई भी बनाने के लिए तैयार नहीं था तब नवाजुद्दीन ने इसी सूट को ठीक करवाया था और साल 2012 के कान में पहना था। अब यह कोट काफी पुराना हो चुका है और नवाज इसे रिटायर कर चुके हैं। इस मौके पर नवाजुद्दीन ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए यह पोस्ट लिखा।

4 of 5
nawazuddin siddiqui
इस बार 71वां 'कान फिल्म फेस्टिवल' 8 मई को शुरू हो रहा है। जिसके लिए नवाजुद्दीन ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहनने वाले हैं। इससे पहले नवाजुद्दीन आठ बार फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले चुके हैं। नवाजुद्दीन नंदिता दास की दूसरी डायरक्टोरियल फिल्म 'मंटो' की स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने इंडो-पाकिस्तानी राइटर सादत हसन मंटो का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nawazuddin siddique
नवाजुद्दीन की झोली में कई बड़े बजट की फिल्में हैं जिसमें शूबाइट, जीनियस और घूमकेतू शामिल हैं। नवाजुद्दीन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म 'सरफरोश' से की थी जिसमें उन्होंने आतंकवादी का एक छोटा सा रोल निभाया था। इसके बाद नवाजुद्दीन कई सारी फिल्मों में नजर आए लेकिन पहचान 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'बजरंगी भाईजान' फिल्म से मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें