बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी विवादित बॉयोग्राफी के लिए माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने अपनी बॉयोग्राफी भी वापस लेने की घोषणा कर दी है। जानें, क्या कुछ लिखा था नवाजुद्दीन ने, जिसपर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया...
विज्ञापन
2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अपनी बायोग्राफी 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' में एक्ट्रेस निहारिका सिंह के साथ किए अफेयर के खुलासे के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ गई थी। बायोग्राफी में अफेयर के खुलासे के बाद दिल्ली के वकील ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के इस एक्टर के खिलाफ मानहानि का जिक्र करते हुए केस दर्ज करवाया गया था। इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा की।
I m apologising 2 every1 who's sentiments r hurt bcz of d chaos around my memoir #AnOrdinaryLife
I hereby regret & decide 2 withdraw my book
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) October 30, 2017
विज्ञापन
3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नेशनल कमिशन फॉर वीमेन में दिल्ली के वकील गौतम गुलाटी ने एक्ट्रेस निहारिका के पक्ष में ये केस दर्ज करवाया था। वकील गौतम के अनुसार, इस समय ये शिकायत करना पूरी तरह से समय की मांग है।
4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
गौतम गुलाटी ने बताया कि, 'मैं निहारिका सिंह को व्यक्तिगत तौर से नहीं जानता और न ही मेरी कभी उनसे कोई बात हुई है। मगर शादीशुदा होते हुए भी नवाजुद्दीन ने मॉडल से अपने रिश्ते को पत्नी से छुपाया, ऐसे में इस तरह की बातें एक बार उन्हें लिखने से पहले सोचना चाहिए था। सिर्फ चंद पैसे कमाने और अपनी किताब को हिट कराने के लिए ऐसी फ्री पब्लिसिटी के चक्कर में एक्टर ने एक महिला की इज्जत के साथ सरासर खिलवाड़ किया है।'
दरअसल, बीते दिनों रिलीज हुई नवाजुद्दीन की बायोग्राफी के एक अंश में बताया गया है कि 'मिस लवली फिल्म' के दौरान निहारिका और नवाज करीब आए। दोनों का रिश्ता करीब एक साल तक चला, इस बीच नवाज सिर्फ सेक्स के लिए निहारिका का इस्तेमाल करते थे। इस खराब स्वभाव के बारे में जानते ही केनिहारिका ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। पर इस केस के बाद उन्होंने माफी मांगते हुए बॉयोग्राफी को वापस लेने की घोषणा की है।
मुंबई के 'रेड लाइट' इलाके में रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
नवाजुद्दीन के खिलाफ FIR, बुक में किया था इस एक्ट्रेस से अंतरंग संबंधों का खुलासा