फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन को अपनी पत्नी पर नहीं था भरोसा, पीछे लगाया जासूस और निकलवाई कॉल डिटेल

Sat, 10 Mar 2018 10:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
आजकल नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहने लगे हैं। एक्स गर्लफ्रेंड पर आरोप लगाने के बाद अब नवाज अपनी पत्नी पर जासूसी कराने के मामले में फंस गए हैं। नवाज पर अपनी पत्नी की जासूसी कराने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन
कॉल डेटा रिकॉर्ड CDR मामले में हुए खुलासे के तहत नवाज का नाम भी सामने आया है। खबरों के मुताबिक, नवाज को अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं था और उन्होंने उनके पीछे महिला जासूस लगा रखी थी। इतना ही नहीं नवाज अपने वकील के जरिए पत्नी के मोबाइल की पूरी जानकारी जुटाया करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन
इस काम में उनके वकील रिजवान सिद्दीकी मदद कर रहे थे। अब ठाणे क्राइम के अधिकारी नवाज, उनकी पत्नी आलिया और वकील से पूछताछ करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें तीन बार समन भी भेजा जा चुका है लेकिन कोई हाजिर नहीं हुआ।

4 of 5
नवाजुद्दीन
इस मामले का खुलासा जासूस रजनी पंडित ने किया है। रजनी ने बताया, 'नवाज अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिये ये सब करा रहे थे। पत्नी आलिया के फोन को स्नूप किया जा रहा था। साथ ही वो इस बात पर नजर रख रहे थे कि वो कब किससे बातें करती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन
ठाणे CDR मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब वकील रिजवान अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी को ठाणे क्राइम ब्रांच ने जांच के लिए बुलाया है। तीन बार बुलाने पर भी वे नहीं पहुंचे अब पुलिस उन्हें खुद लेकर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें