फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार सलमान नहीं अमिताभ बच्चन के साथ मनाइए ईद, रिलीज होने जा रही जुम्मे पर ये खास फिल्म

Sun, 10 May 2020 07:26 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
पिछले साल मोतीचूर चकनाचूर, हाउसफुल 4, फोटोग्राफ, ठाकरे और पेट्टा जैसी तरह तरह की फिल्मों में दिखे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनके 46वें जन्मदिन पर बढ़िया सा तोहफा मिलने जा रहा है। उनकी दो साल से अटकी पड़ी फिल्म घूमकेतु उनके जन्मदिन यानी 19 मई वाले हफ्ते के शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। लेकिन, ये फिल्म किसी थिएटर में रिलीज होने की बजाय सीधे दिखेगी आपके मोबाइल पर। फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी एक खास भूमिका बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media
अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स ने ये फिल्म सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के साथ बनाई थी। फिल्म के निर्देशक हैं पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा, जिनकी वेब सीरीज ताजमहल 1989 हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म के बारे में नवाजुद्दीन कहते हैं, “आमतौर पर कैमरे के पीछे रहने वाले अनुराग को इस फ़िल्म में हमारे साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते देखा जाएगा और एक अभिनेता के रूप में उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। मुझे खुशी है कि लॉकडाउन के दौरान इस फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है।”
विज्ञापन

3 of 5
घूमकेतु - फोटो : Social Media
फैंटम फिल्म्स के साझीदार अभिनेता अनुराग कश्यप कहते हैं, "हर फिल्म प्यार का परिश्रम है और मैंने घूमकेतु के निर्देशक में दृढ़ विश्वास देखा और इसलिए कुछ ऐसा करने का फैसला किया जो करने के लिए मेरी सबसे पसंदीदा चीज है, जोकि अभिनय है। फिल्म मजेदार और दिल को छू लेने वाली है।” 

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
वहीं फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा कहते हैं, “हम भले जहां भी चले जाएं, हम अपनी जड़ों से कभी दूर नहीं होते हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जहां नायक अपने ही परिवार के सदस्यों के आदर्शों से प्रेरणा लेता है। यह फिल्म हमारे परिवार के सदस्यों, हमारी बुआ, चाचा और दादा की है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर और सोनाक्षी
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप के अलाव इस फिल्म में इला अरुण, रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे और रागिनी खन्ना जैसे कलाकार तो नजर आएंगे ही, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, चित्रांगदा सिंह, लॉरेन गोटलिब और फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी भी इस कहानी में खास भूमिकाएं करते दिखेंगे।

लॉकडाउन में छोटी बहन खुशी को परेशान कर रही हैं जान्हवी कपूर, बताए बहन को तंग करने के 101 तरीके

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें