साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय कर बुंलदियों पर पहुंची फेमस स्टार तापसी पन्नू अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में तापसी इसलिए चर्चाओं में आई थी क्योंकि वह मीडिया पर भड़क पड़ी थी। दरअसल वजह बनी थी एक फिल्म की अफवाह।
कहा जा रहा था कि तापसी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी किसी थ्रीलर फिल्म में साथ काम करने वाले थे लेकिन एन मौके पर तापसी ने नवाजुद्दीन के साथ काम करने से मना कर दिया। इस खबर को तापसी ने सिरे से खारिज किया और उसे अफवाह बताते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया था। इसी कड़ी में तापसी के बाद अब नवाजुद्दीन ने भी इस खबर को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया है।
नवाजुद्दीन ने बताया कि तापसी और उनके साथ काम करने की खबर अफवाह है। उन्हें किसी थ्रिलर फिल्म का ऑफर नहीं मिला है। यह बात भी अफवाह है कि तापसी ने उनके साथ किसी फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। नवाजुद्दीन ने इस अफवाह का खंडन अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर किया है।
बता दे पिछले कुछ वक्त से मीडिया में तापसी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा था कि हनी त्रेहन नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म बनाने वाले हैं और इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए तापसी को अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया।