सोशल मीडिया पर इन दिनों स्टारकिड्स का जलवा बरकरार है। चाहे वो सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हो या फिर श्री देवी की बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर। हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी और अब अमिताभ बच्चन की लाडली नातिन नव्या नवेली नंदा की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
नानी जया बच्चन की बाहों में नातिन नव्या, शेयर की खूबसूरत फोटो
2 of 5
नव्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले ही उनके फैन्स की संख्या हजारों में हो गई है। हाल ही में नव्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो पारंपरिक भारतीय ड्रेस में अपनी नानी जया बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने नानी को कस के बाहों में पकड़ रखा है।
विज्ञापन
नानी जया बच्चन की बाहों में नातिन नव्या, शेयर की खूबसूरत फोटो
3 of 5
आपको बता दें कि नव्या के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी ज्यादार तस्वीरें दोस्तों के साथ हैं। परिवार के साथ की तस्वीरें वो बहुत कम शेयर करती हैं। ऐसे में नानी जया बच्चन के साथ उनकी फोटो सच में काफी खास है।
नानी जया बच्चन की बाहों में नातिन नव्या, शेयर की खूबसूरत फोटो
4 of 5
नव्या को अधिकतर फोटोज में वेस्टर्न आउटफिट में देखा जाता है। लेकिन ट्रेडिशनल ड्रेस में वो बहुत खूबसूरत लगती हैं।
नानी जया बच्चन की बाहों में नातिन नव्या, शेयर की खूबसूरत फोटो
5 of 5
नव्या के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर चर्चे तो बहुत हैं लेकिन बच्चन परिवार ने कभी भी इस बात पर कोई पुष्टि नहीं की है। वहीं हाल ही में श्वेता बच्चन ने नव्या के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर चिंता जताई थी।