फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो काम एक मां न कर पाई अमिताभ के खत ने कर डाला

Tue, 20 Sep 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आपको याद होगा कि 4 सितंबर को महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी नातिन नव्या और पोती आराध्या को एक इमोशनल लेटर लिखा था। इस खत को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर किया था। 
विज्ञापन

अमिताभ के उस खत का नातिन नव्या ने दिया इमोशनल रिप्लाई

2 of 5
इस खत में अमिताभ ने नव्या और आराध्या को समाज से लड़ने और अपने फैसले खुद लेने की सीख दी थी। दो दिन बाद 6 सितंबर को अमित जी ने इस खत को पढ़ते हुए एक वीडियो भी फेसबुक पर शेयर किया था। 
विज्ञापन

अमिताभ के उस खत का नातिन नव्या ने दिया इमोशनल रिप्लाई

3 of 5
इस वीडियो को करीब 53 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख 40 हजार लोगों ने लाइक किया था। बिग बी के इस वीडियो पर उनकी नातिन नव्या ने रिप्लाई किया है। नव्या ने अमिताभ से कहा कि नानू, मैं इसका पूरा पालन करूंगी। वहीं अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा ने कहा, मैं नव्या को यह सब समझाने और सिखाने की सालों से कोशिश कर रही थी और सिर्फ एक पत्र से आपने यह कर दिया।

अमिताभ के उस खत का नातिन नव्या ने दिया इमोशनल रिप्लाई

4 of 5
श्वेता ने कहा कि पापा आपके इस खत का नव्या पर सीधा असर हुआ है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें इस पत्र को लिखने का ख्‍याल कैसे आया। बिग बी ने क‌हा कि हम फिल्म ‘पिंक’ का प्रचार कर रहे थे। इस दौरान हमने कई इंटरव्यू किए और हर कोई जानना चाहता था कि ‘पिंक’ कैसी फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ के उस खत का नातिन नव्या ने दिया इमोशनल रिप्लाई

5 of 5
अमिताभ ने बताया कि तभी फिल्म की टीम ने सोचा कि क्यों न हम फिल्म के मैसेज को एक खत के रूप में सामने लाएं और क्यों न आप इसे अपनी पोतियों के लिए लिखें। यह एक अच्छा तरीका होगा लोगों को फिल्म की कहानी बताए बिना ‘पिंक’ के बारे में बताने का।  अभिनव रॉय निर्देशित फिल्म ‘पिंक’ बॉक्स ऑफिस पर रविवार तक 21.51 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें