फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सीएम के बयान पर नव्या नवेली नंदा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- हमारे कपड़ों से पहले बदलिए मानसिकता

Wed, 17 Mar 2021 10:55 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नव्या नवेली नंदा और सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : Instagram
उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत ऐसे तो सुर्खियों में बने ही हुए थे, लेकिन हाल ही में महिलाओं को लेकर दिए उनके बयान से विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस बयान को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के फटी जींस पहनने को लेकर बयान दिया है। इसके बाद से ही सीएम रावत लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी सीएम रावत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सीएम तीरथ सिंह रावत देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के एक कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। वहां पर सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, 'आजकल महिलाएं फटी जींस पहनती हैं। उनके घुटने दिखते हैं, ये कैसे संस्कार हैं? ये संस्कार कहां से आ रहे हैं। इससे बच्चे क्या सीख रहे हैं और महिलाएं आखिर समाज को क्या संदेश देना चाहती हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
नव्या नवेली नंदा का पोस्ट - फोटो : Instagram
सीएम रावत के इस बयान पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फटी जींस पहने हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे कपड़े बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलो। मैं अपनी रिप्ड जींस पहनूंगी। थैंक्यू। मैं उन्हें गर्व से पहनूंगी।' इसके आगे अन्य एक स्टोरी शेयर करते हुए नव्या ने सीएम रावत से पूछा कि, 'क्या वह सही माहौल उपलब्ध करा सकते हैं? 

4 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
ये पहली बार नहीं है जब नव्या ने किसी मुद्दे या बयान पर प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले भी वो कई बार अपनी बात रख चुकी हैं। नव्या ने कुछ समय पहले ही प्रोजेक्ट नवेली लॉन्च किया था जिसका मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बात की जानकारी देते हुए नव्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि, 'इस प्रोजेक्ट के जरिए मैं भारत में महिलाओं को संसाधनों और अवसरों तक पहुंच प्रदान करके लिंग भेद के अंतर को खत्म करने की उम्मीद करती हूं। ये महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती प्रदान करेगा।'

उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत बोले, फटी जींस पहन रहीं महिलाएं, बच्चों को क्या संस्कार सिखाएंगी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें