फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी की अस्थियां विसर्जित करते हुए भावुक हुईं अमिताभ की नातिन, मामा अभिषेक के साथ पहुंचीं हरिद्वार

Thu, 16 Jan 2020 09:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ritu nanda - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की समधन और उनकी बेटी श्वेता की सासू मां ऋतु नंदा का 14 जनवरी को निधन हो गया। 71 साल की ऋतु नंदा काफी समय से कैंसर से जूझी रही थीं। बच्चन परिवार के अलावा ऋतु नंदा का बॉलीवुड के कपूर खानदार से भी गहरा रिश्ता रहा है। वह अभिनेता ऋषि कपूर की बहन थीं। ऐसे में दोनों परिवार में काफी शोक का माहौल है। गुरुवार को ऋतु नंदा की अस्थियां हरिद्वार स्थित गंगा घाट में विसर्जित की गईं।
विज्ञापन

2 of 5
ritu nanda - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली और अभिनेता अभिषेक बच्चन हरिद्वार पहुंचे। अपनी दादी ऋतु नंदा के अस्थि विसर्जन के लिए नव्या नवेली मामा अभिषेक बच्चन के साथ हर समय विसर्जन स्थल पर मौजूद रहीं। इस दौरान वह भावुक हो गईं। हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया। अभिषेक बच्चन, उनकी भांजी नव्या नवेली नंदा और नंदा परिवार के सदस्य गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
ritu nanda - फोटो : अमर उजाला
जहां से वह वीआईपी घाट के लिए रवाना हुए। यहां ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा ने पूरे विधिविधान से साथ गंगा में अस्थियां विसर्जित की। इस दौरान दादी को याद कर नव्या नवेली नंदा भावुक हो गईं। तीर्थ पुरोहित पंडित महेंद्र गौतम, विपुल गौतम और क्षितिज गौतम ने विसर्जन प्रक्रिया सम्पन्न करवाई। गौरतलब है कि ऋतु नंदा के निधन की जानकारी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्यादा विनम्र और सभ्य व्यक्ति से आजतक नहीं मिली थी। बुआ आप हमेशा याद आएंगी, RIP'। 

4 of 5
Ritu Nanda - फोटो : Twitter
रिद्धिमा कपूर के पोस्ट पर एकता कपूर और शमिता शेट्टी सहित कई फिल्मी हस्तियों ने कमेंट करके श्रद्धांजलि अर्पित की है। एकता कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सुन के बहुत बुरा लगा।' ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचा। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऋतु नंदा को आखिरी विदाई दी। वहीं कपूर परिवार के ज्यादातर सदस्य ऋतु नंदा के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ritu Nanda Funeral - फोटो : Twitter
आपको बता दें कि ऋतु नंदा, अमिताभ बच्च की बेटी श्वेता बच्चन की सास थीं। श्वेता की शादी ऋतु के बेटे निखिल नंदा से हुई है।  ऋतु नंदा ने साल 1969 में प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस्कॉट ग्रुप के मालिक राजन नंदा से शादी की थी। बता दें कि, अगस्त 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हुआ था।

पढ़ें: 'सबसे महंगी अभिनेत्री' के घर आयकर विभाग का छापा, कई सुपरस्टार की फिल्मों में किया है काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें