फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना दिवस: अमिताभ से अक्षय तक, बॉलीवु़ड के ये 5 एक्टर भी परदे पर बन चुके हैं नौसैनिक

Tue, 04 Dec 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rustom - फोटो : file photo
4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर नौसैनिक अपने उपलब्धियों को देश के सामने रखते हैं। वहीं बॉलीवुड में मौजूद कई सितारे भी नौसैनिक का किरदार करके देश की शक्तिशाली सेना में से एक नौसेना और उनके सैनिकों को सम्मान दे चुके हैं। भारतीय नौसेना दिवस पर आज हम आपको उन्हीं अभिनेताओं से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने फिल्मों में नौसैनिक का किरदार निभाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रुस्तम - फोटो : Self
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अभिनित फिल्म रुस्तम साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार नेवी कमांडो अफसर की भूमिका में हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। साथ ही नेवी अफसर के किरदार में अक्षय ने काफी तारीफ बटोरीं। फिल्म रुस्तम का निर्देशन टिनू सुरेश देसाई ने किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
The Ghazi Attack - फोटो : social media
राणा दग्गुबाती
भारतीय सब्मरीन S21 पर फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन संकल्प रेड्डी ने किया है। द गाजी अटैक में एक्टर राणा दग्गुबाती ने नौसेना अफसर का रोल किया था। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। 

4 of 6
Ab Tumhare Hawale Watan Sathiyo - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों में नेवी अफसर का किरदार किया था। यह फिल्म साल 2004 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन शक्तिमान तलवार ने किया है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने भी बड़े परदे नौसेना अफसर का रोल किया है। उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म भूतनाथ में नौसेना अफसर का किरदार किया है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक शर्मा ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Darr - फोटो : file photo
सनी देओल
बॉलीवुड के सनी देओल की फिल्म बोर्डर सभी दर्शकों को याद होगी, लेकिन उन्होंने नौसेना अफसर का भी परदे पर किरदार निभाया है। साल 1993 में आई सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान की फिल्म डर में सनी देओल नौसेना के अफसर होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें