फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले पर बयान देते ही ट्रोल हुए सिद्धू के बदले तेवर, अब उगली पाकिस्तान के खिलाफ आग

Tue, 26 Feb 2019 02:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
नवजोत सिंह सिद्धू उस वक्त विवादों में आ गए थे, जब उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बयान दे दिया था । देश के लोगों को उनका बयान पसंद नहीं आया और उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से हटाने की मांग कर डाली । दर्शकों के गुस्से को देखते हुए चैनल ने भी सिद्धू को शो से कुछ दिन के लिए दूर कर दिया । 
विज्ञापन

2 of 6
Kapil Sharma Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
अब जब मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला ले लिया तो फिर से सिद्धू ने ट्वीट किया है । नवजोत सिद्धू ने लिखा, 'लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है । भारतीय वायु सेना की जय हो @IAF_MCC'
विज्ञापन

3 of 6
NAVJOT SINGH SIDHU - फोटो : self
सिद्धू के इस ट्वीट पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । एक यूजर ने लिखा, 'अपने यार को फोन करके पूछ लो- सब ठीक है या नहीं'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'गद्दार' । 
 

 


 

4 of 6
नवजोत सिंह - फोटो : ani
बता दें कि सुबह करीब 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। खबरों की मानें तो वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। 
विज्ञापन

5 of 6
Navjot singh sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर कहा था- 'कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।' इसी बयान पर विवाद खड़ा हुआ और दर्शकों ने उन्हें बायकॉट कर दिया । चैनल भी नहीं चाहता था कि किसी विवाद की वजह से शो की टीआरपी पर प्रभाव पड़े इसलिए सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह शो को जज कर रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan
इस मुद्दे में शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ने भी दखल दिया था । सलमान खान का कहना था कि चैनल को कोई भी फैसला लेने से पहले मामले को शांत होने देना चाहिए । सिद्धू आने वाले कुछ एपिसोड की शूटिंग नहीं करेंगे। सलमान एक शख्स की वजह से शो को मुश्किल में नहीं डालना चाहते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें