फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के अलावा ये सितारे भी बयान पर हो चुके हैं ट्रोल, एक ने तो शहीदों पर दिया था विवादित बयान

Fri, 01 Mar 2019 04:01 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ट्रोल - फोटो : सोशल मीडिया
14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। भारत ने आतंकियों को इसका करारा जवाब देते हुए पीओके में एयर स्ट्राइक कर की। इस हवाई हमले में कई आतंकी मारे गए। इस हमले के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी राय दी। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी तो लोगों को ये रास नहीं आया और वो ट्रोल हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू तो इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली शख्सियत बन गए हैं। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर ट्रोल होते है। भारतीय विंग कंमाडर अभिनंदर वर्धमान की रिहाई पर उन्होंने खुशी जताई थी। साथ ही इस फैसले के लिए उन्होंने पाकिस्तानी के प्रधानमंत्री इमरान खान का शुक्रिया अदा किया था। सिद्धू ने ट्वीट किया था- 'इमरान खान, हर अच्छा काम अपने आप रास्ता बना लेता है। आपका यह नेक काम एक अरब लोगों को खुशी देगा। पूरा देश खुश है। मुझे अभिनंदन के माता-पिता और करीबियों के लिए बेहद खुशी है।'
 
विज्ञापन

3 of 6
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर 'ह्यूमेनस् ऑफ हिन्दुत्व' नाम के फेसबुक पेज की स्टोरी शेयर की थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इस पोस्ट के बाद कुछ लोग उन्हें हिन्दू और राष्ट्र विरोधी बताया था। वहीं कुछ लोगों ने उनकी फिल्में न देखने की बात कही थी। उनकी इस पोस्ट में लिखा था- हिंदू और इस्लामिक कट्टरपंथ दोनों का भार सामान्य है। उनके दिमाग में नफरत का जहर भरा हुआ है और उन दोनों में दूसरी तरफ सहानुभूति की कमी है। वे दोनों युद्ध चाहते हैं और इसके परिणामों की परवाह नहीं करते।


 

4 of 6
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान
कमाल आर खान
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर कमाल राशिद खान अपने बेतुके बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कमाल राशिद खान ने ट्वीट किया था - 'पहली सर्जिकल स्ट्राइक उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जंगल में हुई और बीजेपी जीत गई। दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक चुनाव (लोकसभा) से पहले हुई, मोदी जी जीत जाएंगे।' केआरके यही नहीं रुके। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा था - 'सरकार के मुताबिक हमारी सेना ने बालाकोट के जंगल में बने एक कैंप पर हमला किया, बहुत बढ़िया यह देखकर पाकिस्तान भी खुश होगा। जय हिंद।' 
 

 

 
विज्ञापन

5 of 6
mallika dua
मल्लिका दुआ 
स्टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ भी जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों को लेकर बेहद बेहूदा बयान देकर ट्रोल हुई थीं। मल्लिका ने कहा था, 'लोग कह रहे हैं कि हमारे लोग शहीद हो गए हैं, आप अपनी लाइफ को कैसे नॉर्मली जी रही हैं। इस बारे में लोग प्रोटेस्ट करते दिख रहे हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि हर रोज लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसी कई और वजहों से मरते हैं। ऐसा सिर्फ हमारे देश में नहीं होता, पूरी दुनिया में लोग मरते हैं, तब क्या आप अपनी जिंदगी रोक देते हैं, क्या हमारा काम सिर्फ शोक मनाना ही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमल हासन
कमल हासन
पुलवामा हमले के बाद कमल हासन ने भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था- ''जब मैं एक मैगज़ीन 'मय्यम' चला रहा था तब मैंने कश्मीर के मसले पर और क्या अपेक्षित है इसके बारे में लिखा था। आज मुझे उस दिन पर अफ़सोस है क्योंकि मैंने अनुमान लगाया था कि एक दिन यही होने वाला है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है, मुझे कुछ और होने का अनुमान लगाना चाहिए था। जनमत संग्रह करें और लोगों को बात करने दें... उन्होंने ये क्यों नहीं किया?''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें