क्रिकेट, अभिनय और राजनीति की पिच पर बैटिंग कर चुके नवजोत सिद्धू की लवस्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। आज नवजोत सिद्धू के बर्थडे पर हम आपको नवजोत कौर से उनकी पहली मुलाकात और दोनों की रोमांटिक लव स्टोरी सुनाने जा रहे हैं जो इतनी क्यूट है कि दिल महक उठेगा। ये लव स्टोरी हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने कपिल शर्मा के शो में बताई थी। इस दौरान सिद्धू ने अपनी पत्नी को किस भी किया था।
विज्ञापन
2 of 7
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
शो में सिद्धू की पत्नी नवजोत ने बताया था कि जब वे कॉलेज से घर आतीं थी तो सिद्धू उन्हें देखने के लिए धूप में खड़े होकर इंतजार करते और मेरे पीछा भी करते थे। नवजोत सिद्धू के मुताबिक, उन्हें नवजोत कौर से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, मगर उन्हें मनाने में काफी वक्त लगा। वो जहां से रोज निकलती थीं, वहां एक चिकेन की दुकान थी। वो रोज वहां चिकेन खाते थे और उनका इंतजार करते रहते थे।
विज्ञापन
3 of 7
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
नवजोत जैसे ही वहां से अपनी एक सहेली के साथ निकलती थीं, वो उनके पीछे-पीछे चलने लगते थे। पीछे से सिद्धू उन्हें कहते थे हां कर दो, हां कर दो। मगर वो ना, ना कहते हुए आगे निकल जाती थीं। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा, आखिरकार नवजोत ने हां कर दी। नवजोत ने बिंदास अंदाज में बताया कि इन्हें मुझे पटाने में ज्यादा समय लग गया। जब मैं पट गई और शादी की बारी आई तो कहने लगे कि पहले जन्मपत्री दिखाउंगा, फिर शादी करूंगा।
4 of 7
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
मैंने भी ठान लिया था कि अब देर नहीं करनी। फिर सिद्धू ने मेरी जन्मपत्री दिखाई और हमारे 36 गुण मिले। नवजोत सिद्धू ने बताया कि घर में जब उनकी पत्नी को कुछ खरीदना होता है तो ये मुझे शेरू, शेरू के नाम से पुकारती हैं। जब मुझे ये इस नाम से बुलाती हैं तो मैं समझ जाता हूं कि अब बस जेब खाली ही होने वाली है। जब नवजोत कौर जरा सा गुस्सा होती हैं तो मुझे शेरी, शेरी कहकर बुलाती हैं और जब वो ज्यादा गुस्से में होती हैं तो कहती हैं, तु की करदा यहां, ये मेरा घर है।
विज्ञापन
5 of 7
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
सिद्धू ने बताया कि उन्हें पत्नी के हाथों का खाना सिर्फ एक बार ही मिला। उन्होंने रायता में बैंगन डाल कर बनाया था, साथ में भिन्डी भी बनाई थी। जब रायता देखा तो सोचा कि ये कैसा रायता है, जिसमें भिन्डी डली हुई है वो भी इतनी बड़ी। इसके बाद जब मैंने भिन्डी खाई और उसे जैसे ही खींचा वो नीचे तक आ गई और छोड़ते ही गुलेल की तरह से मुंह पर ठांय से लगी। इसके बाद जब मेरी पत्नी ने पूछा कि खाना कैसा बना है तो मैंने कहा था- बहुत अच्छा। ये पहली और आखिरी बार था जब उन्होंने मेरे लिए खाना बनाया था।
विज्ञापन
6 of 7
राबिया सिद्धू
सिद्धू की फैमिली में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। सिद्धू की बेटी राबिया करीब साल भर पहले तब चर्चा में आईं जब उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सिद्धू की बेटी राबिया ने लंदन में पढ़ाई की है। राबिया सिद्धू फैशन और पार्टीज की शौकीन है। राबिया की रुचि फैशन डिजाइनिंग में हैं और वह एक फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करन सिद्धू लॉ ग्रजुएट हैं। वह लॉ में करियर बनाना चाहते हैं। करन राजनीति में सक्रिय तो नहीं रहते हैं। हालांकि माता-पिता के चुनाव में प्रचार करने में उनकी अहम भूमिका रहती है। करन कभी-कभी मां के साथ राजनीतिक गलियारों में भी नजर आते हैं। पत्नी नवजोत कौर सिद्धू, बेटे करन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नवजोत सिद्धू।