फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ बोलने पर भी ट्रोल हुए सिद्धू, यूजर बोले-'अपने दिलदार को फोन कर लो...'

Tue, 26 Feb 2019 03:27 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
navjot singh siddhu
नवजोत सिंह सिद्धू उस वक्त विवादों में आ गए थे, जब उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बयान दिया था । इस वजह से उनको 'द कपिल शर्मा शो' से बाहुर करने की मांग उठी थी । अब जब मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला ले लिया तो फिर से सिद्धू ने ट्वीट किया है । 
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धू - फोटो : SELF
नवजोत सिद्धू ने लिखा, 'लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है। भारतीय वायु सेना की जय हो @IAF_MCC'
 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू के इस ट्वीट पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । एक यूजर ने लिखा, 'अपने यार को फोन करके पूछ लो- सब ठीक है या नहीं'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'गद्दार' । किसी ने सिद्धू को देशद्रोही भी कह दिया । एक और यूजर कहते हैं, 'सिद्धू को ये बात दिल पर पत्थर रखकर बोलनी पड़ी ।'
 


 

 

4 of 5
navjot singh siddhu
नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर कहा था- 'कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।'  देश के लोगों को उनका बयान पसंद नहीं आया और उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से हटाने की मांग कर डाली। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू - फोटो : SELF
दर्शकों के गुस्से को देखते हुए चैनल ने भी सिद्धू को शो से कुछ दिन के लिए दूर कर दिया । सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह शो को जज कर रही हैं । इस मुद्दे में शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ने भी दखल दिया था । सलमान खान का कहना था कि चैनल को कोई भी फैसला लेने से पहले मामले को शांत होने देना चाहिए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें