फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navaratri 2022: पटना में रानी और पाखी के साथ डांडिया खेलेंगे गोविंदा, महिमा और गुलशन ग्रोवर ने नाम भी तय

Sat, 24 Sep 2022 04:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी, गोविंदा, पाखी हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
अपने जमाने के सुपरस्टार अभिनेता गोविंदा का भोजपुरी प्रेम तो जग जाहिर ही है। अपनी फिल्मों में देसी किरदार को लेकर ही उनको ज्यादा लोकप्रियता मिली है। गोविंदा खुद इस बात को मानते हैं कि उन्हें सफल बनाने में भोजपुरी का बहुत बड़ा हाथ रहा है। आंखे, राजा बाबू, दूल्हे राजा, बड़े मियां छोटे मियां ऐसी कई फिल्में रही हैं, जिनमें भोजपुरिया अंदाज रहा है और ये फिल्में सफल रही हैं। निजी जीवन में भी जब उन्हें मौका मिलता है, भोजपुरी के प्रति अपना प्यार दिखाते रहते हैं। होली पर वह भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ होली अलबम 'बबूनी तेरे रंग में' नजर आए थे। अब नवरात्रि के महापर्व पर वह पटना में डांडिया खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक गोविंदा अगले महीने एक अक्तूबर को पटना में आयोजित डांडिया के कार्यक्रम में ना सिर्फ शिरकत करेंगे बल्कि भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी और पाखी हेगड़े के साथ डांडिया भी खेलेंगे। गोविंदा कहते हैं, 'मेरी वही फिल्में सबसे ज्यादा हिट हुई हैं, जिनमें भोजपुरी का टच रहा है। मेरी ही क्या? हर उस बड़े स्टार की निकल पड़ी है जिनकी फिल्मों में भोजपुरीपना रहा है।'
विज्ञापन

3 of 4
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिहार में इस डांडिया के आयोजन पर गोविंदा कहते हैं,  'बिहार की धरती और वहां के लोगों से बहुत स्नेह और सम्मान मिलता है। इस बार भी धमाल होगा। वहां के दर्शकों ने मेरी फिल्मों को बहुत प्यार दिया है। मुझे जब भी भोजपुरी से जुड़ने का मौका मिलता है, तब बहुत खुशी होती है।'
विज्ञापन

4 of 4
गुलशन ग्रोवर और महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड के समय कही भी सामूहिक रूप से किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नही हुआ था। धीरे धीरे अब हर जगह सामूहिक कार्यक्रम हो रहे हैं। कोविड के बाद पटना में पहली बार नवरात्रि के अवसर डांडिया का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस डांडिया के आयोजन में गोविंदा के साथ भोजपुरी सितारे तो धमाल मचाएंगी ही, हिंदी सिनेमा के चर्चित सितारे महिमा चौधरी और गुलशन ग्रोवर भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें