फिल्म इंडस्ट्री में तमाम कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय की बदौलत अलग पहचान बनाई है। वह पर्दे पर कोई भी किरदार करें, उसमें पूरी तरह ढल जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि एक्टिंग के साथ-साथ ये सितारे और भी कई प्रतिभाओं के धनी हैं। एक्टिंग, डांस और सिंगिंग के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स खेल में भी पूरी दिलचस्पी रखते हैं। आज नेशनल स्पोर्ट्स डे है। इस मौके पर हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों से रूबरू कराते हैं, जो खेल की दुनिया के भी धुरंधर रहे हैं।