फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Day 2020: 'मैरी कॉम' से लेकर 'गोल्ड' तक, इन छह फिल्मों में दिखा खिलाड़ियों का संघर्ष

Sat, 29 Aug 2020 04:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मैरी कॉम , गोल्ड - फोटो : twitter: @priyankachopra/ @akshaykumar
भारत के खिलाड़ियों के लिए 29 अगस्त का दिन खास होता है। इस दिन भारतीय हॉकी टीम के मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन होता है। इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप पर बनाया जाता है। बीते कुछ सालों से खेल और सिनेमा का भी बेहद खास रिश्ता बनता जा रहा है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जो खेल और खिलाड़ियों पर बन चुकी हैं। खेल पर बनीं कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल भी मचाया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम आपको खेल पर आधारित बॉलीवुड फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मैरी कॉम - फोटो : twitter: @priyankachopra
फिल्म- मैरी कॉम
यह फिल्म मशहूर भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की बायोपिक है। फिल्म मैरी कॉम में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका ने मैरी कॉम के किरदार को बेहद शानदार तरीके से निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
दंगल - फोटो : twitter: @aamir_khan
फिल्म- दंगल
यह बॉलीवुड की ब्लॉकबास्टर फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में अमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'दंगल' भारत की पहली फ्रीस्टाइल पहलवान गीता फोगट की जिंदगी पर आधारित है जिसने राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था।

4 of 7
Bhaag Milkha Bhaag - फोटो : @FarOutAkhtar
फिल्म- भाग मिल्खा भाग
इस फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म भाग मिल्खा भाग भारत के धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था।
विज्ञापन

5 of 7
चक दे इंडिया - फोटो : file photo
फिल्म- चक दे इंडिया 
यह फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान के साथ विद्या मालवड़े, शिल्पा शुक्ला, चित्राशी रावत, जोशी अरोड़ा, सागरिका घाटगे, विभा चिब्बर, विवान भटेना, मोहित चौहान और अनाथ नायर सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म भारतीय खेल हॉकी पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था। 
 
विज्ञापन

6 of 7
सूरमा - फोटो : twitter: @diljitdosanjh
फिल्म- सूरमा
यह मशहूर हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी के प्रेरित फिल्म है। फिल्म सूरमा साल 2018 में आई थी। इस फिल्म में गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ तापसी पन्नू भी इस फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म सूरमा का निर्देशन शाद अली ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोल्ड - फोटो : twitter: @akshaykumar
फिल्म- गोल्ड
यह फिल्म एक हॉकी टीम पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध और विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिका में थे। फिल्म गोल्ड साल 2018 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया था। 

पढ़ें: नहीं रहे ब्लैक पैंथर के अभिनेता चैडविक बोसमैन, बॉलीवुड सितारों ने यूं जताया दुख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें