एक तरफ जहां आज सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज हो रही है वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के 'दबंग खान' के खिलाफ दिल्ली के गांधी नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी। मामला जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों की भावनाओं को ठोस पहुंचाने का है। इस बीच खबर आ रही है कि इस मामले में राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
2 of 4
shilpa shetty
टीवी शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत पर राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के भीतर दिल्ली और मुंबई पुलिस आयुक्त से इस मामले में जवाब मांगा है। आपको बता दें कि कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया गया है कि एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
National Commission for Scheduled Castes seeks reply within 7 days from I&B Ministry and Police Commissioners of Delhi and Mumbai over complaints against Salman Khan and Shilpa Shetty for allegedly using derogatory language against Scheduled Castes in a TV show pic.twitter.com/kdYwUjl50Y
— ANI (@ANI) December 22, 2017
विज्ञापन
3 of 4
Salman Khan
यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि हाल में सलमान खान ने एक निजी चैनल पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर एक विशेष समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। सलमान खान देश के बड़े सेलिब्रिटी हैं। लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सलमान खान किसी कानूनी पचड़े में पड़े हो। इसके पहले हिट एंड रन केस और चिकारा शिकार मामले में उन्होंने सालों कोर्ट के चक्कर लगाए हैं।