फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी इन अभिनेत्रियों ने बनाए बॉयफ्रेंड, एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर से कहानी ही बदली

Wed, 02 Oct 2019 06:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
national boyfriend day - फोटो : amar ujala
किसी से सच ही कहा है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। फिर चाहे प्यार शादी से पहले हो या बाद में। बहुत से लोग अपने प्यार के लिए सारे हदें पार कर जाते हैं। जी हां, बॉयफ्रेंड डे पर हम बात करे रहे हैं ऐसे प्यार की जो बहुत बार लोग शादी के बाद कर बैठते हैं। इस प्यार को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कहा जाता है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनके जरिए प्यार को अलग-अलग तरह से परिभाषित किया जाता रहा है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिनमें शादी के बाद के प्यार को दिखाया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
Kabhi Alvida Naa Kehna - फोटो : file photo
फिल्म- कभी अलविदा न कहना
इस कडी़ में पहला नाम लेना चाहेंगे यश चोपड़ा खानदान की बड़ी बहू रानी मुकर्जी की। आपको याद होगा कि फिल्म कभी अलविदा न कहना में रानी, अभिषेक बच्चन से और शाहरुख खान, प्रीति जिंटा से शादी कर चुके होते हैं लेकिन वे सब आपस में खुश नहीं होते हैं। जब रानी और शाहरुख आपस में मिलते हैं तो एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं और उनका अफेयर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Hamari Adhuri Kahani - फोटो : file photo
फिल्म- हमारी अधूरी कहानी
फिल्म हमारी अधूरी कहानी में विद्या बालन की शादी अभिनेता राजकुमार राव से होची है लेकिन शादी के बाद भी विद्या बालन धीरे-धीरे इमरान हाशमी को प्यार करने लगती हैं। फिल्म में विद्या बालन का बेटा भी होता है। ये फिल्म साल 2015 में आई थी। 

4 of 6
rockstar - फोटो : file photo
फिल्म- रॉकस्टार
सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार बेहद खूबसूरत प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फकरी शादी से पहले से ही एक-दूसरे से प्यार करती हैं, लेकिन फिल्म में नरगिस की शादी को किसी के साथ होता दिखाया जाता है। फिर शादी के बाद रणबीर कपूर और नरगिस के बीच अफेयर शरू हो जाता है। ये फिल्म साल 2011 में आई थी।
विज्ञापन

5 of 6
Biwi No. 1 - फोटो : instagram
फिल्म- बीवी नंबर वन
ये फिल्म साल 1999 में आई थी। इस फिल्म में सलमान खान , करिश्मा कपूर, अनिल कपूर और सुष्मिता सेन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में सलमान खान और सुष्मिता सेन की बीच अफेयर को दिखाया गया है। जबकि करिश्मा फिल्म में सलमान खान की पत्नी होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Silsila - फोटो : file photo
फिल्म- सिलसिला
ये फिल्म अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रेखा, जया और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में होते हैं। फिल्म में रेखा और अमिताभ एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन इन दोनों की शादी किसी ओर यानी जया और संजीव कुमार से हो जाती है। शादी के बाद रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच अफेयर को दिखाया गया है। ये फिल्म साल 1981 में आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें