अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल चैनल नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' धूम मचा रही है। रिव्यू एग्रिगेटर 'रॉटेन टोमैटो' ने इसे 100 फीसदी फ्रेश रेटिंग दी है। हर तरफ सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर इस थ्रिलर की चर्चा हो रही है। पटकथा के मुताबिक नवाजुद्दीन के किरदार की मौत हो चुकी है और उनकी कहानी फ्लैशबैक में चलती है। शो में कई न्यूड और लव मेकिंग सीन्स हैं। वे इंटरवनेट पर लीक हो गए और वायरल हो रहे हैं।