फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेन स्ट्रोक के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं सुरेखा सीकरी, अस्पताल में मिली नेशनल अवॉर्ड की सूचना

Wed, 14 Aug 2019 03:48 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Surekha Sikri - फोटो : Social Media

फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए इस साल सुरेखा सीकरी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। ये सुरेखा का तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। इससे पहले वो ‘तमस’ और ‘मम्मो’ जैसी फिल्मों के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। फिल्म बधाई हो में अपने अभिनय के लिए ये अवार्ड जीतने वाली बुजुर्ग अभिनेत्री सुरेखा को इस पुरस्कार की सूचना अस्पताल में मिली।

विज्ञापन

2 of 4
Surekha Sikri - फोटो : twitter
सुरेखा के मुताबिक कोई 10 महीने पहले महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल महाबलेश्वर में शूटिंग के दौरान वह बाथरूम में गिर पड़ी थी और उन्हें सिर पर गहरी चोटें आईं। ब्रेन स्ट्रोक होने से उनकी हालत काफी बिगड़ गई और तब से वह अस्पताल में ही अपना इलाज करा रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Surekha Sikri - फोटो : twitter
राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की खुशी उन्होंने अस्पताल में ही अपने करीबियों के साथ मनाई। खुद को पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सुरेखा सीकरी ने ज्यूरी को और फिल्म बधाई हो की टीम का शुक्रिया अदा किया है और ये भी कहा कि इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार भी मिलना चाहिए था। 
विज्ञापन

4 of 4
surekha sikri
सबसे पहले दूरदर्शन के सीरियल तमस से चर्चा में आईं सुरेखा सीकरी को इस धारावाहिक के अलावा फिल्म मम्मो के लिए भी पुरस्कार मिल चुके हैं। हिंदी रंगमंच के लिए किए अपने योगदान के लिए सुरेखा सीकरी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। 74 साल की इस एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। और न ही वे कुछ समय तक किसी टीवी शो में दिखाई देने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें