फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के साथ सगाई से हैरान हुए नताशा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड, कही ये बड़ी बात

Fri, 03 Jan 2020 10:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aly Goni, Natasa Stankovic, Hardik Pandya - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नताशा स्टेनकोविक इन दिनों भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ सगाई करने की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी सगाई का खुलासा नए साल के खास मौके पर हार्दिक पांड्या के साथ सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर साझा करके किया। सगाई का खुलासा होने के बाद हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक को बॉलीवुड सहित क्रिकेट जगत की हस्तियों ने बधाई दी। नताशा स्टेनकोविक की सगाई का पता चलने के बाद अब उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

2 of 5
Natasa Stankovic and Hardik Pandya - फोटो : Instagram
अली गोनी ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बात की। इस दौरान उन्होंने नताशा स्टेनकोविक की सगाई पर खुशी जाहिर की। अली गोनी ने कहा है कि वह नताशा स्टेनकोविक की सगाई के बारे में जानकार काफी उत्साहित और खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं नताशा के लिए बहुत खुश हूं। मैं इन दोनों (हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक) को काफी पसंद करता हूं। ये दोनों साथ में काफी प्यारे लगते हैं। मैं बहुत उत्साहित हूं कि ये जल्द शादी करने वाले हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Natasa Stankovic and Aly Goni - फोटो : file photo
इसके अलावा अली गोनी ने बताया कि वह नताशा स्टेनकोविक की सगाई की खबर सुनकर हैरान रह गए थे। उन्होंने ये बात पता थी कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन सगाई की खबर ने उन्होंने हैरान कर दिया था। गौरतलब है कि नताशा स्टेनकोविक और अली गोनी ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था, लेकिन इन दोनों का साल 2015 में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद नताशा स्टेनकोविक और अली गोनी की जोड़ी रियलिटी डांस शो नच बलिए के सीजन नौ में नजर आई थी। 

4 of 5
natasa stankovic - फोटो : social media
नताशा स्टेनकोविक के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड से पहले हार्दिक पांड्या की पूर्व गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हार्दिक और नताशा को उनकी सगाई की बधाई दी। उर्वशी ने अपने सोशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की तस्वीर के साथ एक स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी के साथ उर्वशी ने लिखा है, 'हार्दिक पांड्या, आपको सगाई पर ढेर सारी बधाइयां। आपका यह रिश्ता हमेशा खुशियों और प्यार से भरपूर रहे। आपकी सगाई पर मैं आप दोनों की अच्छी जिंदगी की कामना करती हूं। अगर आपको किसी भी चीज की जरूरत होगी तो मैं हमेशा मौजूद हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
natasa stankovic,Hardik Pandya - फोटो : social media
उर्वशी की तरफ से ये प्रतिक्रिया हैरान करने वाली थी, क्योंकि एक समय पर खबरें थीं कि उर्वशी और हार्दिक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के सोशल मीडिया अकाउंट पर हर पोस्ट पर कमेंट करते रहते थे जिससे ये कयास गाए जाने लगे थे। वहीं ये बात भी सामने आई थी कि हार्दिक ने उर्वशी को उनकी फिल्म रिलीज के समय एक कुत्ता गिफ्ट किया था। जिसके बाद से इस खबर पर मोहर लग गई थी। हालांकि दोनों कभी भी इस बारे में खुलकर सामने नहीं आए। लेकिन कभी इन खबरों पर सीधे तौर पर इनकार भी नहीं किया।

पढ़ें: हार्दिक पांड्या के साथ 'डीजे वाले बाबू' गर्ल ने की सगाई, रोमांटिक तस्वीर साझा कर जताया प्यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें