नासर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'देवथाई' का तो आपने निर्माण भी किया, निर्माता बनने के कैसे अनुभव रहे?
इस फिल्म का निर्माण करना मेरे जीवन की सबसे बड़ी भूल थी। 'देवथाई' का मतलब देवता होता है। इस फिल्म की कहानी मैंने खुद ही लिखी थी। बहुत अच्छी कहानी थी, मुझे लगा कि फिल्म खूब चलेगी। मैं यह नहीं कहूंगा कि इसमें मुझे असफलता मिली, बल्कि लोगों ने मुझे धोखा दिया। इसके बाद भी मैंने दो फिल्में 'पॉप कॉर्न', 'सुन सुन थाथा' और प्रोड्यूस की, लेकिन इसमें प्रोड्यूसर में मेरा नाम नहीं, बल्कि मेरी पत्नी कमीला नासर का नाम था।