फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे नसीरुद्दीन शाह का वीडियो आया सामने, अभिनेता की पत्नी ने दी फर्जी अकाउंट की जानकारी

Mon, 08 Feb 2021 10:35 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन शाह-रतना पाठक
दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उनके पति व अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। उनके नाम से बनाए गए असत्यापित प्रोफाइल से किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट की गईं, जिसके बाद शाह ने यह पुष्टि की।
विज्ञापन

2 of 5
ratna pathak shah
ट्विटर पर लगभग 49 हजार फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट पर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है, जो 70 वर्षीय अभिनेता द्वारा मानवाधिकार संगठन ‘सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) को पिछले महीने दिया गया साक्षात्कार है, जिसमें उन्होंने किसानों का समर्थन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
Naseeruddin Shah and Ratna Pathak - फोटो : file photo
रत्ना पाठक शाह ने कहा कि वे इस फर्जी प्रोफाइल से काफी परेशान हैं, जो जुलाई 2019 से ट्विटर पर है। शाह ने बताया कि उन्होंने ट्विटर और साइबर अपराध प्रकोष्ठ, दोनों से शिकायत करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

4 of 5
ratna pathak shah
63 वर्षीय रत्ना पाठक शाह ने कहा, "शाह का ट्विटर अकाउंट नहीं है, लेकिन वे इन फर्जी खातों को रोकने में असमर्थ हैं।" बीते दिनों अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड के दिग्गजों की चुप्पी पर सवाल उठाया। नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि इन दिग्गजों को अपनी दौलत खोने का डर सता रहा है। आखिर जब उन्होंने 7 पीढ़ियों के लिए कमा रखा है तो कितना खो देंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
naseeruddin shah - फोटो : you tube
एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, 'यदि किसान सर्दी में बैठे हैं तो हम यह कह कर चुप नहीं रह सकते कि हमें फर्क नहीं पड़ता है। जब सब कुछ तबाह हो जाएगा तो आपको दुश्मनों शोर से ज्यादा दोस्तों की खामोशी चुभेगी। खामोश रहना जुल्म करने वाले की तरफदारी करना है। हमारे फिल्म इंडस्ट्री के जो धुरंधर लोग है, वो शांत बैठे हैं। उन्हें लगता है कि वे बहुत कुछ खो सकते  हैं। आपने इतना धन कमा लिया है कि आपकी 7 पीढ़ियां  बैठकर खा सकती हैं। फिर कितना खो दोगे आप?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें