नसीरुद्दीन शाह के बयान पर विवाद
एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपने बयान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह ने देश के माहौल पर सवाल उठाए हैं। नसीरुद्दीन शाह का ये वीडियो एमनेस्टी इंडिया ने जारी किया है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा, 'हमारे आजाद मुल्क का संविधान का मकसद ये था कि देश के हर नागरिक को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय मिल सके। सोचने की, बोलने की, किसी भी धर्म को मानने की और किसी भी तरह की इबादत करने की आजादी हो। हालात ये हैं कि अब हक के लिए आवाज उठाने वाले लोग जेलों में बंद हैं। कलाकार, फनकार, स्कॉलर, शायर सबके काम पर रोक लगाई जा रही है। पत्रकारों को भी खामोश किया जा रहा है। मजहब के नाम पर नफरत की दीवारें खड़ी की जा रही हैं। मासूमों का कत्ल हो रहा है।'