फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह से लेकर दीपिका पादुकोण तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sat, 05 Jan 2019 09:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Naseeruddin Shah - फोटो : twitter
देश के माहौल पर नसीरुद्दीन शाह ने उठाए सवाल
एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपने बयान को लेकर विवादों बने हुए हैं। एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह ने देश के माहौल पर सवाल उठाए हैं।नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि 'हमारे आजाद मुल्क का संविधान 26 नवंबर 1949 को ग्रहण किया गया। शुरू के ही सत्रों में उसके उसूल लागू कर दिए गए, जिसका मकसद ये था कि हर नागरिक को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय मिल सके। सोचने की, बोलने की और किसी भी धर्म को मानने की या इबादत करने की आजादी हो लेकिन अब हक के लिए आवाज उठाने वाले जेलों में बंद हैं। कलाकार, शायर सबके काम पर रोक लगाई जा रही है। यही नहीं पत्रकारों को भी खामोश किया जा रहा है।'

पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह के बयान पर आया इमरान हाशमी का रिएक्शन, बोले- हमें विचार रखने की आजादी
विज्ञापन

2 of 5
the accidental prime minister - फोटो : twitter
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर 5 करोड़ व्यूज
अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित है। इसके ट्रेलर को एक हफ्ते में पांच करोड़ से ज्यादा व्यू मिले हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के कई कांग्रेस नेताओं ने फिल्म का विरोध किया है। आरोप है कि नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone - फोटो : file photo
33 साल की हुईं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण आज यानी 5 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो कमाई के लिहाज से काफी सफल साबित हुई हैं। दीपिका ने लगातार ऐसी कई फिल्में कीं, जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुईं। इसके अलावा कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिसने बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा छप्परफाड़ कमाई की।

पढ़ें: बॉलीवुड के तीनों खानों को अकेले ही टक्कर देती हैं दीपिका पादुकोण, इस एक फिल्म से कमाए 525 करोड़

4 of 5
jessica lal - फोटो : file photo
कैसे हुई थी मशहूर मॉडल की हत्या
दिल्ली की मशहूर मॉडल जेसिका लाल का जन्म आज ही के दिन हुआ था। जेसिका की मौत ने पूरे देश में तहलका मचा दिया। देर रात शराब नहीं परोसने की वजह से मनु शर्मा ने जेसिका को सरेआम गोली मार दी थी। मीडिया में मामला उठने के बाद जेसिका का केस दोबारा खुला और मनु शर्मा को उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

पढ़ें: 20 साल पहले जेसिका लाल की हत्या से हिल गया था पूरा देश, इस वजह से सरेआम मारी थी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priya prakash varrier - फोटो : file photo
प्रिया प्रकाश के बाद एक और एक्ट्रेस इंटरनेट पर छाईं
कुछ समय पहले साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश ने अपनी नजरों के तीर चलाकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। प्रिया प्रकाश का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं इस बार साउथ की एक और एक्ट्रेेस इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं।

पढ़ें: प्रिया प्रकाश के बाद साउथ की ये एक्ट्रेेस बनी इंटरनेट सेंसेशन, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें